शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Mahindra XUV500 Automatic launched at Rs. 15.36 lakh
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 25 नवंबर 2015 (18:23 IST)

महिन्द्रा ने लांच की एक्सयूवी-500, कीमत 15 लाख रुपए

महिन्द्रा ने लांच की एक्सयूवी-500, कीमत 15 लाख रुपए - Mahindra XUV500 Automatic launched at Rs. 15.36 lakh
नई दिल्ली। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपना प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल एक्सयूवी-500 को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन  के साथ पेश किया है जिसकी नवी मुंबई शोरूम में शुरुआती कीमत 15.36 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 5 दिसंबर से ऑटोमैटिक एक्सयूवी-500 महिन्द्रा के सभी डीलरों के यहां उपलब्ध होगा।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी (वाहन) प्रवीण शाह ने कहा कि एक्सयूवी-500 ने  पहले ही कई प्रौद्योगिकी सबसे पहले पेश कर अपनी एक अलग जगह बनाई है और एक्सयूवी-500 ऑटोमैटिक के साथ यह सीमाओं  से परे निकल गई है। कंपनी ने एक्सयूवी-500 को पहली बार 2011 में पेश किया था। कंपनी इस वाहन को पेश करने के  बाद से अब तक  इसकी 1.50 लाख से अधिक गाड़ियां बेच चुकी है। (भाषा)