गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. hero motocorp bike price list 2019 hero motocorp hike price by 1000 rupees
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (19:19 IST)

Hero MotoCorp ने बढ़ाई कीमतें, इतनी महंगी हुईं बाइक्स और स्कूटर

Hero MotoCorp ने बढ़ाई कीमतें, इतनी महंगी हुईं बाइक्स और स्कूटर - hero motocorp bike price list 2019 hero motocorp hike price by 1000 rupees
अगर आप बाइक या स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। भारत सबसे बड़ी दोपहिया निर्माण करने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने उत्पादों की कीमतों में 1000 रुपए तक की वृद्धि कर दी है। खबरों के मुताबिक लागत में बढ़ोतरी के चलते कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है।
 
खबरों के अनुसार अलग-अलग मॉडल्स के मुताबिक यह वृद्धि अलग-अलग होगी। वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है और इसमें उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी होंडा से करीब 20 लाख ईकाइयां ज्यादा बेची हैं।

बीते वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 78,20,745 इकाई की रही। दूसरी ओर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बिक्री 59,00,840 इकाई रही।
 
एक्ट्रीम 200 आर और डेस्टिनी 125 को बाजार में उतारने के कारण हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और   वह अपने बिक्री में बढ़ोतरी के सिलसिले को कायम रख सकी। डेस्टिनी 125 को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया गया। वित्त वर्ष 2017-18 में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 75,87,130 इकाई रही थी।