मीन - व्यक्तित्व

जातक अत्यन्त सहानुभूतिपूर्ण, संकोची तथा अपनी विशिष्ट प्रतिभा की प्रशंसा न करने वालों से संपर्क न रखने वाले होते हैं। धोखा देते भी हैं और धोखा खाते भी है। विशेष अवसरों पर सीमित और कभी विशिष्ट प्रतीत होते हैं। मीन राशि का व्यक्ति तथ्यों के स्थान पर संकेत कार्यों के स्थान पर दृष्टिक्षेप को प्रमुखता देता है। इस राशि का जातक मनोरंजन तथा कामुक व्यक्ति होता हैं उसे लोग कवि समझते हैं। इनकी भावनाओं को समझ पाना सरल नहीं होता। इन्हें महत्वपूर्ण कार्यों तथा व्यक्तियों से मिलने की इच्छा रहती है। इसकी प्रतीक्षा में इनके बहुत से काम अधूरे रह जाते हैं। अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए इन्हें दृढ़ निश्चयी होना चाहिए, अन्यथा ये हानि करते हुए भी अज्ञानी ही सिद्ध होंगे। ये लोग रहस्य प्रिय होते हैं तथा विश्वस्त लोगों का आदर करते हैं। इनके सिद्धांत ऊंचे होते हैं, परन्तु ये सत्य से मुंह छिपाया करते हैं। इन्हें वस्तुओं का उनके यथार्थ रूप में ही ग्रहण करना चाहिए अपनी कामना एवं कल्पना के रंग में नहीं। इस राशि के लोग अपने मित्रों का सही चुनाव नहीं कर पाते। दूसरों के भार-वहन बनने की अपेक्षा अकेला रहना अच्छा नहीं रहेगा। ये लोग विश्वस्त होते हैं, परन्तु अपने गुणों को छिपाये रखते हैं। ये चिन्तित अधिक रहते हैं तथा जिद्दी भी होते हैं। इन्हें अपने द्विमुखी व्यक्तित्व से छुटकारा पाकर संसार को यथार्थ रूप में ग्रहण करना चाहिए तथा अत्मा प्रवंचना से मुक्त होना चाहिए। मीन राशि के लोग कल्पना के संसार में विचरण करने वाले होते हैं। वे कल्पना को कल्पना के ही रूप में ग्रहण करें तो कोई हानि नहीं है। ये लोग रहस्यमय दिखना चाहते हैं। ये लोग जितने समझते हैं, उससे अधिक दृढ़ हुआ करते हैं। इनमें प्रसन्न रहने की असीम क्षमता होती है। प्रेम उनके मन पक्ष की चिकित्सा कर सकता है। ये कलात्मक अभिव्यक्ति के उपासक होते है। इनका अन्तर्ज्ञान बहुत सी बातों को सहज में ही समझ लेता है, जिसे भौतिकवादी लोग कभी नहीं समझ पाते। ये लोग गणितीय ज्ञान के बिना भी समस्याओं के ठीक हल को प्राप्त कर लेते हैं। मीन राशि वालों के लिए रचनात्मक एवं कलात्मक आत्म प्रकाशन आवश्यक है, अन्यथा ये अपनी बहुत हानि कर बैठते हैं। सहानुभूति तथा सहयोग इस राशि के विशिष्ट गुण है। रोगियों, अनाथों और कभी-कभी आयोगों की भी ये लोग सहायता करते हैं। मीन राशि के लोग अपनी परिस्थितियों तथा बंन्धनों को स्वीकारना अच्छा नहीं लगता। उन्हें आत्मा त्याग की भावना में कमी लानी चाहिए तथा दूसरों की अपेक्षा स्वयं को प्रसन्न रखना सीखना चाहिए। ये लोग गिरों को उठाने में अधिक रूचि रखते हैं। ये स्वार्थ प्रिय नहीं होते तथा सदैव एक सा व्यवहार रखने वाले व्यक्ति भी इन्हें अच्छे नहीं लगते कभी-कभी इनका मन चंचल तथा व्यवहार अनिश्चित भी दिखाई देता है। इन्हें दूसरों की सहायता का प्रयत्न सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि इस क्षेत्र में इन्हें सफलता कम ही मिल पाती है।

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या ...

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?
Interesting facts about Indus River: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ ...

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से
Story of Lord Parshuram: परशुराम को चिरंजीवी माना गया है। वे आठ चिरंजीवियों में से एक ...

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ...

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग
neem karoli baba ke pravachan: नीम करोली बाबा, जिन्हें 'महाराज जी' के नाम से भी जाना जाता ...

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी ...

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा
akshaya thiruthiyai 2025: अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया ...

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा ...

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?
Saturn Jupiter and Rahu transit 2025: बृहस्पति, शनि, राह और केतु- ये चार ग्रह ऐसे हैं जो ...
biodata-maker

Weekly Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह किन राशियों के लिए ...

Weekly Horoscope: अप्रैल का नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Rashifal 2025: 28 अप्रैल से शुरू हुआ यह नया सप्ताह 04 मई 2025 तक जारी रहेगा। आइए ...

27 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

27 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन
27 April Happy Birthday: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष ...

27 अप्रैल 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

27 अप्रैल 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त
Today Shubh Muhurat 27 April 2025 : आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' ...

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल ...

Akshaya Tritiya tips for wealth: अक्षय तृतीया के 10 सरल उपाय, सालभर बरसाएंगे घर में धन
Akshaya Tritiya 2025 remedies: अक्षय तृतीया के ये उपाय आपके प्रयासों को सकारात्मक दिशा दे ...

वैशाख अमावस्या के मुहूर्त, महत्व और उपाय

वैशाख अमावस्या के मुहूर्त, महत्व और उपाय
Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या का दिन विशेष रूप से पितरों की शांति, ग्रह दोष, ...