शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ता‍‍हिक राशिफल (16 से 23 मार्च 2013)

साप्ता‍‍हिक राशिफल (16 से 23 मार्च 2013)

मीन : नई खुशियां प्राप्त होंगी

Hindi Astrology Weekly | साप्ता‍‍हिक राशिफल (16 से 23 मार्च 2013)
मेष

21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 15 भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।

FILE


कोई शुभ व मांगलिक कार्य करने में सफल रहेंगे।

यदि प्रतियोगी क्षेत्रों की तैयारी कर रहें हैं, तो सफल रहेंगे, किन्तु आत्मविश्वास को कम न करें।

सेहत मामलों में मनोनुकूल प्रगति होगी।

रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, उनकी भावनाओं को समझें।

माथे पर केसर तिलक लगाएं।

अगले पेज पर : वृषभ राशि

वृष

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

FILE


शुभ कार्यों की बेला दस्तक देगी, धर्म व अर्थ लाभ में बेहतर प्रगति होगी।

यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्तिच रूप से समाप्त होगी।

सामाजिक सम्मान व पहचान में इजाफा होगा।

पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

यदि कोई विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे।

पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे।

भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा।

प्रेम संदर्भों में तनाव की स्थिति न हो इसलिए, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

अगले पेज पर : मिथुन राशि

मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग जामुनी।

FILE


इस सप्ताह पारिवारिक जीवन खुशहाली की ओर अग्रसर रहेगा।

तकनीक, सौदर्य, कला, खनन, थोक व फुटकर व्यापार में लाभप्रदता बनाएं रखने में कामयाब रहेंगे।

किन्तु बैंक में जमा पूंजी बढ़ाने में कुछ रूकावटे हो सकती है।

अचानक ही कहीं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देनी पड़ सकती है।

यात्रा व जायदाद के संदर्भों में कानूनी विवादों की आशंका रहेगी।

स्वास्थ्य में अच्छी सोच और उच्च क्षमताओं का विकास होगा।

कार्य के संचालन में पुख्ता इंतजाम करने की चुनौती रहेगी।

अगले पेज पर : कर्क राशि
कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।

FILE


आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे।

यदि लेन-देन के विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी।

उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से बाजार में नाम व पहचान बढ़ेगी।

विरोधी पक्ष कार्य में ढ़िलाई का आरोप लगा सकते हैं।

स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।

गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं।

अगले पेज पर : सिंह राशि
सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग क्रीम।

FILE


आजीविका के साधनों से लाभ के संकेत मिलेंगे।

निजी व सरकारी संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर रहेंगे।

माता-पिता के कार्यानुभव से कुछ सीखने में सफल रहेंगे।

वैवाहिक जीवन में प्रवेश की सुखद बेला दस्तक देगी।

विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा।

किसी संस्था के मध्य लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं।

अनावश्यक क्रोध से बचें,

धैर्य व साहस से काम लें,

स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा से बचें।

अगले पेज पर : कन्या राशि

कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।

FILE


जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय लाभकारी रहेंगे।

प्रणय प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी।

संतुलित आहार-विहार से स्वास्थ्य में निखार आएगा।

पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे।

कार्य क्षेत्र व व्यापार में धन लाभ के अनूठे अवसर रहेंगे।

मांगलिक व शुभ कार्यों के अवसर दस्तक देंगे।

अदालती मामलें में भागदौड़ बढ़ सकती है।

सावधानी बनाएं रखें।

अगले पेज पर : तुला राशि
तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग आसमानी।

FILE


स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा।

पहले के मुकाबले कार्य क्षमताएं बढ़ेंगी।

प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे बढ़ेंगे।

वित्त, बीमा, बैकिंग व औद्योगिक उत्पादों की बिक्री हेतु क्षेत्रीय बाजार में पकड़ बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है।

नगदी पूंजी जुटाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी।

प्रेम संदर्भों में साथी अचानक ही तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है।

धैर्य व साहस बनाएं रखना होगा।

बच्चों को गुड व तिल की रेवड़ियां बांटे।

अगले पेज पर : वृश्चिक राशि
वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।

FILE


व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ बढ़ेगा।

कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

किन्तु प्रबंधन, तकनीक व कला के क्षेत्रों में भागदौड़ बढ़ सकती है।

पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे।

प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ता होगी।

वैवाहिक संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति के संकेत प्राप्त होंगे।

पिछले दिनों से चल रहे भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है।

कानूनी व राजनैतिक संदर्भों में तनाव की आशंका रहेगी।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

अगले पेज पर : धनु राशि
धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।

WD


वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे।

शुभ व धर्म कार्य के आयोजन होंगे।

विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करना होगा।

कार्य क्षेत्र में अधिकारों को लेकर तनाव उभर सकते हैं।

लंबी व लाभकारी यात्रा सप्ताहांत हो सकती है।

शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे।

काम व आराम का अंतर अपेक्षित रहेगा।

भाई व पिता से कुछ बातों में मतभेद हो सकते हैं,

बुद्धिमत्ता से कार्य करें, जल्दी व जोश काम बिगाड़ सकता है।

अगले पेज पर : मकर राशि
मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग आसमानी।

FILE


इस सप्ताह की शुरुआत शुभ कार्यों से होगी।

शैक्षिक व आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे।

कार्य क्षेत्रों की रूकावटों का अंत होगा।

कारोबार बढ़ाने की कोई नई तरकीब ढूंढ़ निकालेंगे।

किन्तु प्रतिस्पर्धी को पिछाड़ने में अभी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

कोई जाना-पहचाना व्यक्ति भू-जायदाद के संदर्भों में अतिक्रमण बढ़ा सकता है।

अगले पेज पर : कुंभ राशि
कुंभ

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।

FILE


व्यापारिक उन्नति के प्रयास रंग लाएंगे, तत्परता से विक्रय स्तर बढ़ेगा।

सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में कार्य कुशलता का सम्मान मिलेगा।

वाहन व मकान लेने की आकांक्षा पूर्ण होगी।

निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।

सप्ताहांत में स्वास्थ्य मामलों में शिथिलता हो सकती है,

बच्चों को सुनहरे भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे।

अर्थ व प्रशासनिक कार्यों में कहीं चूक होने की आशंका रहेगी।

धन से संबंधित बातों का ध्यान रखें।

अगले पेज पर : मीन राशि
मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।

FILE


पारिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा।

कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा।

पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह प्राप्त होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी।

शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं।

शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे।

स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।


(समाप्त)