बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Last Updated : शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (12:21 IST)

साप्ता‍हिक राशिफल (21 से 28 सितंबर 2014)

Weekly Astrology In Hindi
मेष 
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहम बैठक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सामाजिक व राजनीतिक संदर्भों के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी, बशर्ते हल्की कसरत में कोताही न करें। धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।


 
वृष
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
 
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। रिश्ते हेतु चर्चा पहले से अधिक प्रभावी एवं गर्म रहेगी। अर्थ संदर्भों में किस्मत चमेगी, कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। माता-पिता का प्यार व सहयोग मिलेगा। चर्म व नेत्र पीड़ाएं हैं तो वे समाप्त होंगी, बशर्ते हल्की कसरत व संतुलित आहारों से किनारा न करें। जमीन-जायदाद के कानूनी दस्तावेजों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही आमदनी के रास्ते खुलेंगे। आजीविका के प्रयासों को सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ताओं की आवृत्ति रहेगी। साथी मनपसंद उपहार भेंट कर अपनी खुशी जता सकता है। सामाजिक व विवादित संदर्भों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह सिरदर्द बन सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली पीला। 
 
व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेमी साथी, परिणय सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।
 
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
आजीविका के क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। मासिक आय में इजाफा रहेगा। माता-पिता आपके कार्य व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक परंपराओं में आस्था रहेगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखें।
 
कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
अधिकारी आपकी कार्य-तत्परता से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के मनोनुकूल आधुनिक प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने में सफल रहेंगे। स्वजनों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है, स्वास्थ्य उपेक्षाओं से बचें। निकट पड़ोसी से भू-अतिक्रमण के विवाद बढ़ सकते हैं, सावधानी बनाए रखें। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे।

 

 
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। किए गए वादे के अनुसार कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों का ज्ञान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। संपत्ति व राजनीतिक क्षेत्रों में शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
वैवाहिक जीवन के रिश्ते मधुरता व चाहत से खिले रहेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्य व व्यवसाय में सफलता का परचम लहरा उठेगा, बशर्ते मेहनत से किनारा न करें। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। बंधुपक्ष के मध्य पैतृक संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं। आवेश में कोई निर्णय न लें अन्यथा हानि हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें। स्थानीय यात्रा लाभकारी रहेगी। 
 
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग अॉरेंज।
 
इस सप्ताह रिश्तों में प्यार व चाहत जाग्रत होगी। अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे।  आय के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती है। मनोनुकूल जीवनसाथी की सरगर्मी से तलाश रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता का एहसास होगा। खान-पान व दिनचर्या को सुव्यवस्थित करना होगा। भू-जायदाद के मामलों में विरोधी पक्ष कड़ा रुख अख्तियार कर सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी। 
 
 

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
पारिवार में नई खुशियां आएंगी। कार्यक्षमताएं पहले से बेहतर व उन्नत रहेंगी। प्रतियोगी क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता की उड़ान हेतु कारगर प्रयास करने होंगे। पितृपक्ष व ससुराल के मध्य तालमेल व सहयोग रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में दिया गया बयान विवादों के घेरे में आ सकता है। यात्रा व विदेश संदर्भों में कानूनी पहलुओं की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
कुम्भ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
इस सप्ताह सुखद व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। प्रेम प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत बनी रहेगी। सकारात्मक सोच में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी संस्था से कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बनाने में अभी कठिन परिश्रम करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मतभेद गहरा सकते हैं, क्रोध से बचते हुए चलें। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। धार्मिक व क्षेत्रीय यात्रा में किसी मित्र से मुलाकात होगी। पक्षियों को दाना डालें।