गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (6 से 13 जुलाई 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (6 से 13 जुलाई 2014)

मेष : पूंजी निवेश में लाभ के योग

Weekly Horoscope Hindi | साप्ताहिक राशिफल : (6 से 13 जुलाई 2014)
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7 भाग्यशाली रंग पीच
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवन साथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।


FILE


वृष
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही कार्य व व्यवसाय में सफलता का परचम लहरा उठेगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में प्रतिद्वन्दी को मात देने में सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। यह समय जीवनसाथी से मतभेद भुलाने का हैं, लंबी व लाभकारी विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें, जिससे हानि से बचा जा सके। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।


FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी
आय के क्षेत्रों में बढ़त बनाएं रखने हेतु प्रयासों को जारी रखना होगा। तकनीक व साहित्य क्षेत्रों में निकट प्रतिस्पर्धी को मात देने हेतु कड़ा परिश्रम अपेक्षित रहेगा। यह समय अपनों से मिलजुल कर चलने का है। किसी संस्था के मध्य बेहतर प्रस्ताव प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी। लेन-देन व अदालती मामलों के विवादों में उत्तेजना नहीं बल्कि सूझबूझ से चलना लाभप्रद रहेगा। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली सफेद।
इस सप्ताह रिश्तों में प्यार व चाहत जागृत होगी। अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे। आय के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। मनोनुकूल जीवन साथी की सरगर्मी से तलाश रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता का एहसास होगा। खान-पान व दिनचर्या को सुव्यवस्थित करना होगा। भू-जायदाद के मामलों में विरोधी पक्ष कड़ा रूख अख्तियार कर सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।


FILE


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
सामाजिक व राजनैतिक स्तर उच्च करने में सफलता के रास्तें खुलेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारी कार्यों की सराहना कर हौसला आफजाई करेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में छोटी-छोटी रूकावटें हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। यात्रा व जायदाद में कोई पहचाना व्यक्ति मुश्किलें बढ़ा सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल
कार्य क्षेत्र की तत्परता से सफलता के सोपान पर चढ़ते रहेंगे। किसी बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों के मध्य जन समस्याओं को रखने का मौका प्राप्त होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थी संवर उठेगी। यह समय अभी खान-पान पर ध्यान देने व सेहत को सवांरने का है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। भू-जायदाद में कानूनी विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। धर्म स्थलों में देशी घी व दाल का दान दें।


FILE


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
इस सप्ताह सुखद व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। प्रेम प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत बनी रहेगी। सकारात्मक सोच में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्य क्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला
संतान पक्ष को गृहस्थ जीवन में जोड़ने की चर्चाएं गर्म होंगी। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने व सेहत का ख्याल रखने का हैं। अगर कोई बीमारी है तो वह जल्द ही ठीक होगी। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश व यात्रा संदर्भों में अपेक्षित लाभ हासिल होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अंतराल के बाद मिलेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं।


FILE


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग आसमानी
पत्नी व बच्चों के सहयोग से प्रसन्नता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति हेतु भाग-दौड़ बढ़ेगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। सकारात्मक सोच का उदय होगा। आजीविका से संबंधित लंबी यात्रा के योग रहेंगे। धन निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ताएं होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़े, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, सूझबूझ बनाएं रखना लाभप्रद रहेगा।

FILE


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग सुनहरा
शिक्षा व कारोबार को लेकर लंबी या विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। कार्यों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों की प्रगति हेतु प्रयासों में निरंतरता रखनी होगी। किसी संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ की योजनाओं पर हस्ताक्षर हो सकते है। जीवन साथी के मध्य मतभेदों को समाप्त करने की कारगर पहल जल्द ही होगी। पक्षियों को दाना डालें।


FILE


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सुआपंखी
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपके कार्य व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आस्था रहेगी। खास मामलों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। सप्ताहांत में फंसी हुई पूंजी हाथ लग सकती है। आरोग्यता प्राप्त करने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो आगामी समय में सामान्य होंगी।


FILE


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी
सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्रों की छवि में निरंतर निखार आएगा। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। संतान पक्ष को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ाने में छोटी-छोटी रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अर्थ मामलों में प्रतिकूल परिस्थितियां उभर सकती हैं। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने का है। सप्ताह के मध्य में किसी निकट रिश्ते की मदद हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।