गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (3 से 10 मार्च 2013)

साप्ताहिक राशिफल (3 से 10 मार्च 2013)

वृषभ : पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा

Hindi Astrology Weekly | साप्ताहिक राशिफल (3 से 10 मार्च 2013)
FILE
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग सुनहरा।

इस सप्ताह कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। निजी व सरकारी इकाइयों में मनोनुकूल सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। भू-जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव समाप्त करने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।

व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेमी साथी, परिणय सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को हरी मूंग डालें।

FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।

परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह रहेगा। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे।


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली चॉकलेटी।

कारोबार को बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यवसाय व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों की परेशानियां कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें, यह सबंधों को प्रभावित कर सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सुनहरा।

इस सप्ताह कार्य व व्यावसायिक उन्नति को पंख लगेंगे। सेवा व व्यापार का अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग बैंगनी।

गृहस्थ जीवन में परस्पर सहयोग व चाहत रहेगी। कार्य व व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे। निवेश की गई पूंजी बढ़त के साथ प्राप्त होगी। मकान व दुकान खरीदने में विवाद न हो, इसलिए कानूनी पहलुओं को ध्यान रखना होगा। सहकर्मियों व अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। धार्मिक साहित्य सुनने की उत्सुकता रहेगी। वाहन व भूमि विवादों की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा।

पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रतियोगी प्रयासों को कम न करें। अचानक ही कहीं से फायदा होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। कोई निकट मित्र व पड़ोसी तनाव दे सकता है, अनावश्यक बातों में उलझने से बचें। बंदरों को चने खिलाएं।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।

आपके अच्छे स्वभाव व व्यवहार से घर की खुशियों में इजाफा होगा। बच्चों की सफलता से मन में प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। जमीन-जायदाद के विवादों को हल करने की पुरजोर कोशिश हो सकती है। व्यर्थ यात्रा व व्यय से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य नर्म होने की आशंका है। खान-पान का ध्यान रखना होगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

कारोबार को बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यवसाय व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों की परेशानियां कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें, यह सबंधों को प्रभावित कर सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।

कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ खुशियों में इजाफा करेगा। संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। आर्थिक विकास के बंद रास्ते खुलेंगे। सप्ताहांत में कोई नजदीकी व्यक्ति कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाएं रखें। सामाजिक व राजनैतिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचना होगा। यात्रा में सावधानी रखे। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लाल।

बच्चों की सफलता के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य व व्यापार में मनोनुकूल तरक्की प्राप्त होने से उत्साह रहेगा। कुछ मामलों में चल रहा धनाभाव जल्द ही समाप्त होने के संकेत देगा। प्रेम मामलों में थोड़े एहतियात की जरूरत रहेगी। शारीरिक आरोग्यता के नियमों में दिलचस्पी बढ़ेगी। धार्मिक लाभ की ओर रूझान बढे़गा। सेहत नर्म होने की आशंका है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीला।

व्यापार में लाभ के नए सूत्र हाथ लग सकते हैं। जीवन संगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन हंसता-मुस्कुराता रहेगा। कीमती वस्तु में किसी जेब तराश की नजर लग सकती है, सावधानी अपेक्षित रहेगी। प्रेम साथियों के मध्य मतभेद उभर सकते हैं। स्थानीय व लंबी यात्रा में सुरक्षा की उपेक्षा से बचे, यह हानिप्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें