बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (24 से 31 अगस्त 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (24 से 31 अगस्त 2014)

तुला : आधुनिक सुख के साधन बढ़ेंगे

Weekly Horoscope in Hindi | साप्ताहिक राशिफल : (24 से 31 अगस्त 2014)
मेष

21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच

आमदनी बढ़ाने के पिछले प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने में सफल रहेंगे किंतु प्रबंधन, तकनीक व कला के क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल करने में थोड़ा समय और लग सकता है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ता होगी। यात्रा व जायदाद के निर्णयों में फेरबदल की आशंका रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


वृषभ

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग जामुनी

गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेंगी। किसी अधीनस्थ कर्मचारी को प्रोत्साहित करेंगे। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह सम्मान को खराब कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उच्चाधिकारियों की राय को शामिल करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

FILE


मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हल्का हरा

आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आय के बंद स्रोत पुनः खुलेंगे। तकनीक व प्रतियोगी शिक्षा में निपुणता का सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता के कार्यानुभव से सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान की योग्यताओं को बढ़ाएंगे। लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। विरोधी पक्ष भू-जायदाद में अतिक्रमण बढ़ा सकते हैं।

FILE


कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग रायॅल ब्लू

मन में उमंग व उत्साह रहेगा। कानून व तकनीक शिक्षा की रुचि से नया मुकाम हासिल होगा। आपकी योग्यता व कुशलता से जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा जिन्हें आप बाखूब निभाएंगे। पैतृक गांव जाने के अवसर रहेंगे। पत्नी व बच्चों से लगाव बढ़ेगा। निवेश व विदेश संदर्भों की प्रगति में कुछ और वक्त लग सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

FILE


सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रीम

प्रशासनिक व राजकीय कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। कुछ अनूठे तौर-तरीके पेश कर विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। किसी जरूरतमंद को सहयोग देंगे। पूंजी-निवेश व लेन-देन के संदर्भों में कहीं चूक होने की आशंका है, सावधानी रखें। यह समय खुद की सेहत को संवारने का है। यात्रा व तैराकी में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

FILE


कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी

शारीरिक क्षमताएं उच्च रहेंगी। चिकित्सीय विज्ञान, कला, फिल्म, सौंदर्य, अध्ययन, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। भवन व वाहन खरीदने में कुछ समय और लग सकता है, किंतु सफलता अवश्य ही मिलेगी। यह समय अपनों से मिल-जुलकर चलने का है। किसी को अप्रिय शब्द न कहें, यह सेहत व सम्मान पर विपरीत असर डाल सकता है।

FILE


तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हल्का नीला

औद्योगिक संस्थानों को नए दौर के बदलाव अनुसार सजाने की तमन्ना पूर्ण होगी। आधुनिक सुख के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है। पूंजी निवेश में सावधानी अपेक्षित रहेगी। जायदाद के संदर्भों में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को भीगी हुई हरी मूंग डालें।

FILE


वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लाल

जीवनस्तर उच्च व बेहतर होगा। वित्त, बीमा, कला व प्रबंधन के संबंधित कार्यों की महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। सुंदर व सुशील जीवनसाथी हमसफर बन जीवन का सूनापन समाप्त करेगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। मातृ पक्ष से प्यार व दुलार मिलेगा। तैराकी में लापरवाही से बचें, शत्रु पक्ष पुराने मामलों की फाइल पुनः खोल सकता है।


FILE


धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा

शिक्षा के उच्च सोपानों को छूने की आकांक्षा बलवती होगी। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे बशर्ते तामसिक आहारों के सेवन व अनावश्यक गुस्से से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ कानूनी पहलुओं को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। यह समय आय के अनुसार व्यय को संतुलित करने का है। धर्मयात्रा के योग रहेंगे।

FILE


मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी

सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी। एक नया जोश व जज्बा कायम रहेगा। शुभ व धर्म कार्यों में रुचि रहेगी। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व प्यार बढ़ेगा। कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पूंजी निवेश व भू-जायदाद के मामलों में उठापटक की आशंका है, सावधानी बनाए रखें। पक्षियों को दाना डालें।


FILE


कुंभ

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लेमन

भू-जायदाद के संदर्भों में मनोनुकूल प्रगति होगी। व्यावसायिक व आवासीय स्थल को आधुनिक ढंग से सजाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर योगदान हेतु अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में उतार-चढ़ाव की आशंका है, सावधानी बनाए रखें।


FILE


मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली

स्वजनों के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। अनुबंधों को प्राप्त करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। प्रेम प्रकरणों में तनाव की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी की बातों में न आएं, खुद ही सावधानी रखें।