गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जून 2014)

साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जून 2014)

मेष : नवीन अवसर प्राप्त होंगे...

Saptahik Rashifal in Hindi | साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जून 2014)
मेष :-

इस सप्ताह मेष राशि वाले व्यक्ति अपने शारीरिक स्तर को यथावत बनाए रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार अथवा नौकरी क्षेत्र में आपको कुछ नवीन संभावनाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे। आप कुछ समय अपने परिवार के लोगों के साथ हास्य-विनोद में बिता सकते हैं तथा किसी विशेष पारिवारिक मामले में विचार-विमर्श भी कर सकते हैं। झगड़े से समस्या का हल नहीं होता अतः किसी भी स्थिति में लड़ने-झगड़े की परिस्थिति उत्पन्न न होने दें। ननिहाल पक्ष से कोई बुरा समाचार प्राप्त हो सकता है।

FILE


वृष :-

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को इस सप्ताह शारीरिक एवं व्यावसायिक स्तर पर मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे। आप अपने शारीरिक सौन्दर्य को और अधिक आकर्षक बनाने की होड़ में लगे हुए हैं। यदि आप तन के साथ अपने मन और व्यवहार को भी अधिक सुन्दर एवं सौम्य बनाने का प्रयास करें तो लोग आपकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकते। प्रेम-प्रसंगों में और अधिक मधुरता लाने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की जिम्मेदारियों का निर्वाह पूर्ण ईमानदारी के साथ करें, तभी आप सम्मान के पात्र बन सकते हैं।

FILE


मिथुन :-

इस सप्ताह मिथुन राशि वाले व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मातृपक्ष से आपको धनलाभ हो सकता है। किसी व्यावसायिक कारण से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है अथवा नौकरी के लिए आप अपने निवास स्थान से दूर जा सकते हैं। उद्योग-धंधों में लाभ प्राप्त होगा। किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में व्यस्त रह सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी रूठे हुए प्रियजन को उपहार आदि देकर मनाने में सफल होंगे।

FILE


कर्क :-

कर्क राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए मानसिक परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आप किसी अप्रिय घटना या किसी क्षति की आशंका से घिरे रहेंगे। घबराने की आवश्यकता नहीं है अं‍तिम निर्णय आपके पक्ष में होगा। भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकता है। व्यावसायिक एवं आर्थिक मामलों में लाभ होगा। यात्रा करते समय सावधान रहना आवश्यक है अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

FILE


सिंह :-

इस सप्ताह सिंह राशि वाले व्यक्ति पारिवारिक एवं व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में व्यस्तता के शिकार होंगे। आपकी वित्तीय स्थितियों में धीमी गति से ही सही, परंतु लाभ होगा। आप धैर्यशाली व्यक्तित्व हैं इसीलिए छोटी-छोटी बातों पर विचलित होना आपको शोभा नहीं देगा। कुछ फालतू खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आप विद्यार्थी हैं तो अपनी आगे की शिक्षा को लेकर कुछ असमंजस महसूस कर रहे हैं। अच्छा होगा यदि आप औरों की बात सुनने की अपेक्षा अपनी क्षमता और योग्यता के अनुरूप निर्णय लें।


FILE


कन्या : -

इस सप्ताह कन्या राशि वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का अंत होगा। व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अवसरों का समुचित लाभ उठाते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को इस सप्ताह मजबूत करने में सफल रहेंगे। आपकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा तथा निजी संबंधों में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मुद्दे यथास्थिति में बने रहेंगे, किसी भी प्रकार का निर्णय होने में अभी समय लगेगा। किसी कारणवश आप स्थान परिवर्तन भी कर सकते हैं।

FILE


तुला :-

तुला राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह धन के लिए अपने निजी संबंधों को भी ताक पर रख सकते हैं और यही कारण है कि आप अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ करने में सफल होंगे, परंतु बाद में आप महसूस करेंगे कि धन और निजी संबंध सभी अपनी जगह पर महत्वपूर्ण हैं। आप पिछले समय से किसी शारीरिक परेशानी से जूझते चले आ रहे हैं। अच्छा होगा यदि आप उसका समुचित इलाज कराएं। आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रति विचारशील रहेंगे तथा सफलता भी प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा।

FILE


वृश्चिक :-

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय की प्रतिकूलता के कारण बनते हुए कामों में अड़चन आ सकती है अथवा बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास करें। प्रेम संबंध टूटने के कगार पर पहुंच सकते हैं। वर्तमान समय में आपको प्रत्येक कदम फूंक-फूंककर रखने की आवश्यकता है। आप अपनी समझदारी और चतुराई के बल पर ही इन विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे।


FILE


धनु :-

इस सप्ताह धनु राशि वाले व्यक्तियों को आलस्य का त्याग कर परिश्रम के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि आपने वर्तमान समय में उपस्थित अवसरों का सदुपयोग नहीं किया तो आप भविष्य में प्राप्त होने वाले लाभों से वंचित रह सकते हैं। शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें। पारिवारिक एवं निजी संबंधों में बदलती परिस्थितियॉं आपको बेचैन कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष की गतिविधियों पर आपकी निगाह बनी रहनी चाहिए।


FILE


मकर :-

इस सप्ताह मकर राशि वाले व्यक्ति अपने व्यापार क्षेत्र में अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में आय के साधन बढ़ेंगे तथा सुख-साधनों में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां समाप्त होंगी। नवीन प्रेम संबंधों की ओर मन आकर्षित रहेगा। उपहार आदि का लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटे भाइयों को स्नेह एवं बड़े भाइयों को सम्मान देने का प्रयास करें और यदि वे आपसे किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा रखते हैं तो उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें।


FILE


कुंभ :-

कुंभ राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। व्यवसाय की गिरती स्थिति आपके सामने वित्त संबंधी परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। आप अपने परिवार से कुछ सहायता की अपेक्षा कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण निजी संबंधों को समय दे पाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं यही कारण है कि आपके प्रेम संबंधों में एक दूरी पैदा होती जा रही है। प्रॉपर्टी संबंधी प्रयास सफल होंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं भी कर सकते हैं।

FILE

मीन :-

इस सप्ताह मीन राशि वाले व्यक्ति आर्थिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों द्वारा सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होंगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी तीर्थस्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंधी प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।