गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 जुलाई 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 जुलाई 2014)

मेष : अर्थ के मामलों में सफलता मिलेगी

Hindi Astrology Weekly | साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 जुलाई 2014)
मेष

21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।

पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुनः हाथ आएगी। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


वृषभ

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद

जीवनसाथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे किंतु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

FILE


मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी

सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड्स के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

FILE


कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली आसमानी

फिल्म, संगीत, कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान में निपुण करने की कोशिशें हो सकती हैं। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

FILE


सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी

सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवनस्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।

FILE


कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।

तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भों में नर्मी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़ें। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।

FILE


तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया

कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रुकावटें समाप्ति के संकेत देंगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सतर्कता से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

FILE


वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा

पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे, बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय-सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

FILE


धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा।

सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवड़ियां बांटें।

FILE


मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा

योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में कानूनी अड़चनें हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

FILE


कुंभ

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा

इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता है। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किंतु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। पे्रम संदर्भों में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।

FILE


मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी

संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्मस्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें