गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By Author - पं. प्रेमकुमार शर्मा
Last Updated : शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (11:33 IST)

साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 अक्टूबर 2014)

साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 अक्टूबर 2014) -
मेष :- 
 
इस सप्ताह मेष राशि वाले व्यक्तियों को कदम-कदम पर किस्मत का साथ प्राप्त होगा। आपको जल्द से जल्द पुराने विवादों एवं परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि आप इस स्वर्णिम अवसर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर अपने जीवन को उन्नति की ओर अग्रसर कर सकें। नवीन कार्यों को प्रारंभ कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में कठोरता आ सकती है। 
 

 
वृषभ :-
 
वृषभ राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र को लेकर संघर्षशील बने रहेंगे। आप अपने जीवन में सक्रिय भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं, परंतु आशातीत परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी। 'कर्म कभी निष्फल नहीं होते' इस वाक्य को अपनी स्मृति में बनाए रखें। वर्तमान समय में किए गए कार्य आपके भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। जमीन-जायदाद संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। 
 
मिथुन :-
 
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य में लाभ होगा। धन संबंधी प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही परेशानियों का निदान होगा। उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप कुछ नवीन योजनाएं बना रहे हैं और उन्हें अमल में लाने के लिए हर प्रकार का जोखिम उठान के लिए भी तैयार हैं। परिवार के साथ मेल-जोल बढे़गा। यात्राएं अधिक रहेंगी। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। 

 
 

कर्क :-
 
कर्क राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह शारीरिक एवं मानसिक रूप से सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के प्रति आपकी जागरूकता एक खुशनुमा माहौल उत्पन्न करेगी। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। जीवन की व्यस्तता के बीच भी आप निजी संबंधों को समय दे पाने में सफल रहेंगे। रोमांस के अवसर प्राप्त होंगे। अधिक भागदौड़ परेशानी का कारण बन सकती है। 
 
सिंह :-
 
इस सप्ताह सिंह राशि वाले व्यक्ति शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने निजी प्रयासों द्वारा आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी धार्मिक अथवा वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति के संबंध में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। अनावश्यक क्रोध न करें, वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपका व्यवहार किसी के अंतरमन को आहत कर सकता है। 
 
कन्या : -
 
इस सप्ताह कन्या राशि वाले व्यक्तियों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक हालात में सुधार होगा तथा कुछ मानसिक चिंताएं कम हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं। भाग्यवश धनलाभ हो सकता है। जो कुछ आप कल करना चाहते हैं उसे आज और अभी करने का प्रयास करें। सभी कार्यों को भाग्य भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, कर्म में भी विश्वास रखें। आपकी मेहनत रंग ला रही है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना रहेगी। 
 

 

तुला :-
 
तुला राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह अत्यधिक भागदौड़ एवं व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आपकी मानसिक स्थिति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है अतः अधिक चिंतन से बचने का प्रयास करें। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह में परिवार के साथ संलग्न रहेंगे। प्रॉपर्टी विशेष के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वाहन प्रयोग करते समय सावधान रहें। 
 
वृश्चिक :-
 
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। सामाजिक जीवन में धन के महत्व को आप भली प्रकार समझते हैं फिर भी अब तक आप अपना काफी धन बर्बाद कर चुके हैं अतः आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। आप किसी प्रकार का ऋण अथवा होम लोन आदि ले सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में अपने लोग भी आपसे मुंह मोड़ने लगते हैं इस तथ्य को समझने का प्रयास करें और समय की विडंबना समझकर सभी को माफ करें। 
 
धनु :-
 
इस सप्ताह धनु राशि वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थितियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। आय से अधिक व्यय आपकी परेशानी का कारण हो सकता है। इस सप्ताह आपका व्यवसाय मंद गति से चलेगा। आपको और अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के प्रति संवेदनशील रहेंगे, परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। यात्रा करते समय अपने निकटतम व्यक्ति से सावधान रहें अन्यथा वह आपको किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकता है। 


 

 
मकर :-
 
इस सप्ताह मकर राशि वाले व्यक्ति अपने प्रणय संबंधों की मधुरता से ओत-प्रोत रहेंगे। जिस कारण आप अपने स्वास्थ्य में एक नवीन स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। किसी मित्र विशेष के कारण धनलाभ होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आप धर्म और अध्यात्म को विज्ञान के रूप में समझना चाहते हैं इसलिए हो सकता है कि आप धार्मिक आयोजनों में होने वाले ढोंग और आडंबरों का विरोध करें। ईश्वर पर आपके विश्वास में कमी रहेगी। यात्रा पर जाते समय अपने सामान को ठीक से देख लें अन्यथा आप टिकट या अन्य जरूरी वस्तु भूल सकते हैं। 
 
कुंभ :-
 
कुंभ राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह निरंतर गिरते स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। लापरवाही न करें, किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर नियमित औषधि का सेवन करें। धनहानि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। भाई बंधु या अन्य किसी पारिवारिक सदस्य से विवाद के कारण आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। संपत्ति के संबंध में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में कड़वाहट के योग बनेंगे। किसी वैवाहिक कार्यक्रम अथवा पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं 
 
मीन :-
 
इस सप्ताह मीन राशि वाले व्यक्ति अपने भौतिक सुख-साधनों में इजाफा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। मकान या संपत्ति के संबंध में रुके हुए कार्य फिर से प्रारंभ हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बलवती होगी।