शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Last Updated : शनिवार, 13 सितम्बर 2014 (12:05 IST)

साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 सितंबर 2014)

Weekly Astrology In Hindi
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) :



 
इस सप्ताह आपकी सेहत बहुत ही अच्छी बनी रहेगी और आप कामकाज में गतिशीलता बनाए रहेंगे। यह कहें कि आपकी ऊर्जा के अच्छे नतीजे प्रोफेशन में मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भले ही सामान्य रहे, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आकस्मिक धनागमन की संभावना है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय और सरस वातावरण में प्रेम की पराकाष्ठा को प्राप्त कर सकता है। केवल यात्रा के लिए निजी वाहन का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी संभव है कि आपको अपनी यात्रा अचानक स्थगित करनी पड़े। धन-संपदा के लिए अनुकूल समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग
उपाय : बहते नदी में नारियल के साथ जौ प्रवाहित करें।
 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) :

इस सप्ताह आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे। ग्रहों की दशा आपके अनुकूल बनी रहेगी। प्रोफेशन में तरक्की से खुशी मिलेगी और आर्थिक स्थिति की मजबूती का संतोष भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धनागमन होगा और आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार में खुशियों की बारिश होगी और आप परिवार समेत खरीदारी पर कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। हालांकि लंबी यात्रा आपको कष्ट दे सकती है। कारोबारी यात्रा टल सकती है। रोमांस में फीकापन बना रहेगा। जीवनसाथी संग पर्याप्त समय नहीं गुजार पाएंगे। प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त सुझाव मिल सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : पीच
उपाय : शनिवार को प्रातःकाल पीपल की जड़ में पानी डालें और सरसों तेल का दीपक जलाएं।
 
मिथुन (21 मई से 21 जून) :

मिले-जुले असर वाले इस सप्ताह आप स्वास्थ्य को लेकर जहां कष्टदायक दौर से गुजर सकते हैं, वहीं धन-संपदा को लेकर भी चिंता भी सता सकती है। मकान खरीद संबंधी किसी गलत सलाह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि परिवार के सदस्यों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। साथ ही सप्ताह के मध्य तक प्रोफेशन में तरक्की मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और रोमांस को काफी शिद्दत के साथ महसूस करेंगे। नवविवाहितों के लिए कुछ नया करने के लिए उपयुक्त समय है। यात्रा पर जा सकते हैं। धनागमन संभव है। 
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : नेवी ब्ल्यू
उपाय : प्रातःकाल सूर्य को जल डालें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
 
 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : 

कुछ बातें सुनने में जितनी सहज और सरल लगती हैं, वास्तव में वे व्यावहारिक तौर पर उतनी आसान होती नहीं हैं। इस सप्ताह आप आर्थिक मामले में सपने बुन सकते हैं, लेकिन वह कितना आपकी जेब या बैंक-बैलेंस को मजबूत करेगा, यह कहना उतना ही मुश्किल है। उद्देश्यपूर्ण यात्रा संपन्न होगी। जीवनसाथी को खुश और संतुष्ट रखने के विशेष जतन करेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव आ सकता है। खान-पान पर ध्यान देना होगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : मेजेंटा
उपाय : गरीबों की मदद करें और भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
 
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : 

स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव आने से आपकी कुछ लाभकारी योजना में भी बदलाव आ सकता है। हालांकि नई परियोजना के प्रारंभ करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। आकस्मिक धनागमन होगा और आर्थिक स्थिति में मनोवांछित सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल का जी भरकर आनंद उठा सकते हैं। योजना में बदलाव आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। रोमांस को तरोताजा करने की योजना बना सकते हैं। कहीं घूमने-फिरने के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी के संदर्भ में सावधान बरतनी आवश्यक होगी अन्यथा आकस्मिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : पीच
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं, पक्षियों को दाना डालें।
 
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : 

अच्छी सेहत से इस सप्ताह आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनी रहेगी और आप भीतर से काफी तरोताजा एवं उत्साहित महसूस करेंगे। परिवार में अतिथियों के आगमन से अच्छी चहल-पहल रहेगी। प्रॉपर्टी के लिए किसी जानकार की मदद से अच्छे नतीजे आ सकते हैं। यात्रा के दौरान या इसके लिए कोई भी निर्णय काफी सोच-विचार के बाद लेना होगा। अध्यात्म को भी महत्व देंगे और योग में दिलचस्पी बढ़ेगी। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी, लेकिन मन में असंतोष के भाव भी आ सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा भूरा
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं और बहती नदी में नारियल प्रवाहित करें
 
 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : 

समय का घूमता पहिया कब कौन-सा रंग दिखा दे, इसका आपको पता ही नहीं चलेगा। कई मोर्चों पर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। असुविधाओं के दौर से गुजरना पड़ेगा। मनोवांछित फल की उम्मीद नहीं के बराबर है। प्रोफेशन से लेकर आर्थिक मामले में रुकावटें आ सकती हैं। आपका अपना पैसा रुक सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद उत्पन्न होने की आशंका है। दूसरी तरफ परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा और जीवनसाथी संग रोमांस में ताजगी का अनुभव करेंगे। यात्रा पर जाना जरूरी होगा। स्वास्थ्य में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : क्रीम कलर
उपाय : गायत्री मंत्र का जाप करें और प्रातः उगते सूर्य को जल से अर्घ्य दें। 
 
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : 

इस सप्ताह आपका भाग्योदय संभव है। कार्य के पूरे होने में कोई अड़चन नहीं आएगी और आप बगैर किसी रुकावट के प्रोफेशन में बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक मामले में बेहतर सुधार संभव है। सप्ताह के मध्य में अचानक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और अतिथियों की आवभगत में ज्यादा समय बीतेगा, हालांकि इस दौरान पारिवारिक समस्याओं को लेकर चिंता भी सताएगी या फिर पुश्तैनी जमीन-जायदाद का मामला उभर सकता है। दांपत्य में भावनात्मकता बढ़ी रहेगी। जीवनसाथी संग प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी रंग
उपाय : प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल का अर्घ्य दें। पक्षियों को दाना डालें।
 
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : 

इस सप्ताह आपको अच्छी सेहत पाने के लिए डॉक्टरी जांच और पर्याप्त इलाज करवाना पड़ सकता है। खाने-पीने में अनियमितता से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि आमदनी में कोई कमी नहीं आने वाली है। आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। हालांकि अनावश्यक खर्च से बचना आसान नहीं होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर उलझने और बात-बात पर विवाद में पड़ सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता में कोई कमी नहीं आने वाली है। यात्रा ऐन मौके पर स्थगित हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी रंग
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं और प्रत्येक शनिवार भूखों को भोजन करवाएं।
 
 

मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) : 

इस सप्ताह आपको अपने भाग्योदय का एहसास हो सकता है, लेकिन इसका जमीनी लाभ तभी मिल सकता है, जब आप सही दिशा में एकाग्रता के साथ कार्य करते रहेंगे। पेशे से कोई समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। साथ ही वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में किसी अतिथि के आगमन से दांपत्य जीवन की सुख-शांति को ग्रहण लग सकता है। रोमांस में फीकापन आ सकता है। यात्रा बहुत ही मजेदार और उद्देश्यपूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर-मकान को लेकर योजना बना सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नारंगी
उपाय : बहते पानी में नारियल के साथ एक मुट्ठी जौ प्रवाहित करें।
 
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : 

यदि आप इस सप्ताह धैर्य के साथ संयम बरतें तो बिगड़े काम भी अच्छे परिणाम देने वाले बन सकते हैं। सोच-विचार के साथ खान-पान करना होगा। यह कहें कि आहार की अनियमितता आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। दूसरी तरफ ग्रहों की दशा आपके प्रोफेशन के लिए अच्छा परिणाम देने वाला साबित हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप आर्थिक तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य में प्यारभरी नोक-झोंक से तनावरहित महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के संबंध में पहल के लिए अच्छा समय है। 
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं और पक्षियों को दाना दें।
 
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : 

यह सप्ताह आपके प्रोफेशन के लिए जितना अच्छा है उतना ही बुरा अनुभव यात्राओं के दौरान मिल सकता है या फिर आप किसी आवश्यक यात्रा की योजना बदल सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा और मन में उत्साह रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए सौदा पक्का हो सकता है। मकान की खरीद का सौदा पट सकता है। नौकरी में तरक्की की संभावना है। दांपत्य में सुखद वातावरण बना रहेगा, लेकिन रोमांस का फीकापन भी महसूस कर सकते हैं। नवदंपति को सुखद समाचार मिलेगा। वैसे इस सप्ताह आप स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग
उपाय : गायत्री मंत्र के जाप के साथ प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य दें।