शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ

साप्ताहिक राशिफल (13 से 20 अक्टूबर 2014)

साप्ताहिक राशिफल (13 से 20 अक्टूबर 2014) -
मेष 
21 मार्च से 20 अप्रैल
यह सप्ताह सभी वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जिस व्यवसाय में हैं उनके काम में गतिश‍ीलता बनी रहेगी और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित त है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। जमीन-जायदाद में निवेश भी हो सकता है। अगर नौकरी करते हैं तो नौकरी बदलने से तरक्की मिल सकती है। नया अनुभव और नई दोस्ती आपको संतान और परिवार के मामले में चिंतामुक्त कर देगी। किसी मांगलिक आयोजन के लिए सपरिवार यात्रा कर सकते हैं। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका मिलने वाला है।    
भाग्यशाली अंकः 18 और 15
भाग्यशाली रंगः मैजेंटा और फिरोजा 
 

 
वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
यह सप्ताह इस राशिवालों के लिए ठीक नहीं है। सातों दिन बहुत ही फूंक-फूंककर कदम रखने होंगे। पहले से चली आ रही समस्याएं बनी रहेंगी और कोई नई मुसीबत भी आ सकती हैं। कारोबार में कोई बड़ा निर्णय लेना आपकी साख के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भ्रम की स्थितियां बन सकती है। नौकरी में हैं तो उच्च अधिकारी आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। मंगलवार को वाहन से चोट आदि की भी आशंका बनी हुई है, या फिर हो सकता है कि आप अचानक अपच के शिकार हो जाएं। सुस्ती और थकान इस कदर बढ़ जाए कि आप काम करने में कठीनाई महसूस करें। सप्ताहांत तक कुछ स्थिति में सुधार हो सकता है। तब तक धैर्य बनाए रखना ही आपके व आपके परिवार के हित में होगा।
भाग्यशाली अंकः 8 और 7
भाग्यशाली रंगः सफेद और आसमानी नीला
 
मिथुन
21 मई से 21 जून
इस सप्ताह के सातों दिन आपके पक्ष में बने रहेंगे। स्वास्थ्य भले ही आपको चिंतित कर दे, लेकिन आकस्मिक हुए आय से आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। भरपूर उत्साह और लगन के साथ कार्यक्षेत्र में जुट रहेंगे। आप जो भी करेंगे वह भविष्य के लिए होगा। नौकरी में हैं तो आपकी बौद्धिकता की सराहना होगी। जो हासिल होगा वह विद्या-बुद्धि से ही। पैसे के मामले में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना ठीक होगा। परिवार के प्रति बढ़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्रिय बने रहेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता में प्रगाढ़ता आएगी। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बेहतर करियर के लिए अच्छा समय है।  
भाग्यशाली अंकः 4 और 8
भाग्यशाली रंगः बैंगनी और गाढ़ा फिरोजी 
 
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
इस सप्ताह आपको किस्मत की चाबी हाथ लगने वाली है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो बुधवार से शुक्रवार के बीच आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। बेरोजगार हैं तो आपकी बेकारी दूर हो सकती है। नौकरी का कोई बेहतर ऑफर मिलनेवाला है। इस दौरान अड़चने, आलोचना और अपमान के रूप में आ सकती हैं, जो हल्की बारिश के समान होंगी। आपको कुछ नया करने के लिए शांति बनाए रखनी होगी। मन को अतिउत्साह से बचाना होगा। आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में लगे रहना होगा। जीवनसाथी की बातों की अनदेखी नहीं करनी होगी। अपने किसी सहयोगी को यात्रा पर साथ ले जाने से मना नहीं करना होगा। करियर में बदलवा के संकेत हैं। 
भाग्यशाली अंकः 7 और 6
भाग्यशाली रंगः मर्जेंटा और समुद्री हरा
 
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के बावजूद यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। सबकुछ बहुत बेहतर नहीं होगा तो आपका अहित भी नहीं होगा। आपकी आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपको नई उम्मीद की झलक भी दिख सकती है। सोमवार को धन का आगमन होगा। मन में प्रसन्नता आएगी और पूरे जोश के साथ कार्यक्षेत्र में जुट जाएंगे। दूसरों का साथ मिलेगा। उनका नजरिया भी बदलेगा जो कल तक आपसे नफरत करते थे या विरोधी थे। कानूनी मामले निपट जाएंगे। परिवार में माता-पिता और भाई-बहनों के अलावा जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। मन में स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही मन की अशांति खत्म होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं।  
भाग्यशाली अंकः 4 और 2
भाग्यशाली रंगः गाढ़ा नीला और कोमलता लिए गुलाबी 
 
कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
मिलेजुले असर वाले इस सप्ताह में आपके व्यक्तित्व की चर्चा होगी। आप सरल, सहज और सौम्य बने रहेंगे। अपने इसी स्वाभाव की बदौलत तरक्की को भी पा लेंगे। नौकरी में आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। लेन-देन के मामले में जूझना भी पड़ सकता है, लेकिन इसमें जीत आपकी होगी। आपका मजबूत पक्ष आय बढ़ाने में सहायक बनेगा। कारोबारी लाभ के मौके मिलने वाले हैं। यात्रा के लिए उपयुक्त समय है। आप चाहें तो लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैसे छोटी यात्रा तो करनी ही होगी। अपने जीवनसाथी की गलतफमियां दूर करने में सफल होंगे और प्रेम की प्रगाढ़ता के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं। मनोरंजन और मीडिया में जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छे नतीजे लेकर आया है। 
भाग्यशाली अंकः 18 और 4
भाग्यशाली रंगः कॉफी और हल्का नीला 
 
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
मिलेजुले असर वाले इस सप्ताह आपको किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता हैं। रचनात्मक बदलाव हो सकते हैं और मंगलवार से उन्हीं बदलावों की बदौलत कामकाज में गति भी आ सकती है। आपका दायरा बढ़ सकता है और आप कुछ महत्वपूर्ण कारोबारी शुरुआत कर सकते हैं। यदि नौकरी में हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और तरक्की मिल सकती है। धन के लिए चिंता रहेगी। आप पुरानी देनदारी को चुकाने में सफल रहेंगे। परिवार में मंगल वातावरण बना रहेगा। संतान के प्रति आप बढ़ी हुई जिम्मेदारी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए समय सामान्य है। इस क्षेत्र में प्रयास के अनुसार सफलता हासिल नहीं हो पाएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। थकान रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ेगी।  
भाग्यशाली अंकः 6 और 1
भाग्यशाली रंगः हरा और मेहरून    
 
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
इस सप्ताह का शुरुआती दिन हर दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा है। सबकुछ जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा। कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा। आपको फायदा होगा और साथ में आपके सहयोगियों को भी लाभ मिलेगा। सप्ताह का दूसरा हिस्सा यानी कि बुधवार के बाद से आपकी योजनाओं को पंख लग जाएंगे। न केवल बैंक बैलेंस बढ़ेगा, बल्कि मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद की खरीद के लिए अच्छा समय है। वाहन भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को तरक्की की सूचना मिल सकती है और सेहत के लिहाज से आपकी तरोताजगी बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मदरियां पूरी हो सकती हैं। जीवनसाथी को भी आप खुश रख पाएंगे।    
भाग्यशाली अंकः 2 और 3 
भाग्यशाली रंगः पीच जैसा रंग और बैंगनी 
 
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
इस सप्ताह आपको मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ सकता है। कई मोर्चे पर लड़ाई लड़नी होगी। खासकर आर्थिक मामले में काफी संघर्ष करना होगा। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता और काम के दबाव से आप शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। मानसिक तनाव भी रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लेकिन यदि बहुत जरूरत हो तभी यात्रा करें, अच्छा रहेगा। इस सप्ताह रूके धन-प्राप्ति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। करियर कि लिहाज से विद्यार्थियों को कड़ी परिश्रम करनी पड़ेगी। आसफलता से निराशा बढ़ सकती है। अच्छा समय आने तक धर्य रखना होगा। जीवनसाथी की तरफ से शिकायत बनी रहेगी, जिसका असर आपके प्रेम संबंध पर पड़ेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। 
भाग्यशाली अंकः 15 और 9
भाग्यशाली रंगः चॉकलेटी और पीला     
 
मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
मिलेजुले परिणाम वाले इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कामकाज में दिलचस्पी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे आपको तकनीकी कामकाज के गुर सीखने में मदद मिलेगी। जमीन-जायदाद के लिए भी संबंधित व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं। जमीन, मकान या गोल्ड खरीदने का उत्तम समय है। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में संतान या जीवनसाथी के लिए सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। करियर के लिए कॉमर्स, विज्ञान और कला क्षेत्र के लिए प्रयास से सार्थक नतीजे मिलेंगे। यात्रा के लिए समय निकालना संभव नहीं हो पाएगा, जबकि आपको इसकी दरकार होगी। प्रेमी-युगलों के लिए समय आ गया है कि वे विवाह के लिए अपने माता-पिता से बातें कर लें, वरना देर हो जाएगी।    
भाग्यशाली अंकः 5 और 11  
भाग्यशाली रंगः जंगल जैसा हरा और नारंगी 
 
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
सभी तरह के मिलेजुले प्रभावों वाले इस सप्ताह में कुछ नया हो सकता है, तो कई मामलों में समझौता भी करन पड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में नाकामी मिल सकती है, या फिर नुकसान हो सकता है। नौकरी में हैं तो वहां भी किसी तरह की भूल हो सकती है। इन सबके पीछे आपकी खराब स्वास्थ्य का हाथ होगा। आलस्य, थाकान और अनिद्र का असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। आप चाहकर भी परिश्रम नहीं कर पाएंगे और काम बनते-बनते बिगड़ जाएगा। हालांकि आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से लेकर संतान तक के साथ आपका तालमेल सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम की मधुरता का प्रवाह भी होगा और आप थोड़ी खुशियां भी बटोर पाएंगे। युवाओं को प्रतियागिता में सफलता के लिए कड़ा प्रयास करना होगा। 
भाग्यशाली अंकः 6 और 17
भाग्यशाली रंगः चमकीला ग्रे यानी स्लेटी और तोते जैसा हरा    
 
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
इस सप्ताह आपको सफलताओं के कई स्वाद मिल सकते हैं। जैसे कि शुरुआत में धन लाभ हो सकता है और कारोबार में नया अनुबंध मिल सकता हैं। आपको सुखद और उद्देश्यपूर्ण यात्रा करनी पड़ सकती है। इसी बहाने से आप किसी धार्मिक स्थल का भ्रमण भी कर पाएंगे। जायदाद बढ़ने के योग हैं, लेकिन उसके लिए केवल पहल ही हो सकती है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। जीवनसाथी को मन बहलाव के स्थान पर ले जाना चाहेंगे। इस राशि के व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी योग भी बन रहे हैं। करियर के लिहाज से भी यह सप्ताह अच्छा है। इंटरव्यू की तैयारी करने वालों के लिए सफलता का सुनहरा मौका मिल सकता है।  
भाग्यशाली अंकः 8 और 22
भाग्यशाली रंगः पीच जैसा रंग और नेवी ब्लू