मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. जून 2014 : क्या कहता है आपका मासिक राशिफल

जून 2014 : क्या कहता है आपका मासिक राशिफल

जानिए जून माह का भविष्य-फल

Monthly Horoscope In Hindi | जून 2014 : क्या कहता है आपका मासिक राशिफल

* जून 2014 में राशियों का फलादेश

FILE


मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। नौकरी में साथियों से अच्छा सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अग्नि से सावधान रहे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक- 3,27 शुभ है, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। व्यापार वृध्दि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। कृषि सामान्य रहेगी। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। राज्य से विशेष लाभ मिलेगा। स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक- 8,16 शुभ है,19 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी ठीक रहेगी। नए वाहन के योग है। राज्य पक्ष से भय बना रहेगा एवं हानि हो सकती है ध्यान दें। किसी अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक- 6,18 शुभ है 11 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।


FILE


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राज्यकार्यों में लाभ वाला रहेगा। परिवार में सुख-समृध्दि रहेगी। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम फल देगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

दिनांक- 12,28 शुभ है, 5 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। शत्रु पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव के योग है, ध्यान दें। यात्रा में हानि के योग है। मकान की समस्या रहेगी।

दिनांक- 3,17 शुभ है, 14 अशुभ है। सीताराम स्तुति लाभप्रद रहेगी।


FILE


कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में हल्की परेशानी आएगी। बहन से वाद-विवाद हो सकता है, ध्यान से कार्य करें। पत्नी को कष्ट रहेगा। शारीरिक श्रम ज्यादा होगा, लाभ कम मिलेगा।

दिनांक- 5,14 शुभ है, 8 अशुभ है। रामरक्षा-स्त्रोत लाभप्रद रहेगा।


FILE


तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। आर्थिक सुख मिलेगा। यात्रा में विशेष लाभ के योग बनते है।

दिनांक- 9,18 शुभ है,6 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह विद्या के क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। कृषि लाभ देगी। राज्य-पक्ष से परेशानी आ सकती है। कुटुंब वालों से अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग है।

दिनांक- 10,19 शुभ है, 8 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।


FILE


धनु- धनु राशि वालों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार मध्यम लाभ देगा। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में रुकावट आएगी। घर में मांगलिक कार्य के योग है। पारिवारिक विरोध रहेगा। स्त्री को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी।

दिनांक- 4,12 शुभ है,10 अशुभ है। राधा स्तुति लाभप्रद रहेगी।

FILE


मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी के भाग्योदय वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। जमीन एवं वाहन संबंधी विवाद हो सकता है। परिवार से मन-मुटाव के योग है। यात्रा से सुख प्राप्त होगा।

दिनांक- 7,21 शुभ है, 9 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह विपक्ष पर विजय वाला रहेगा। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। नेत्र संबंधी स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दिनांक- 3,12 शुभ है, 22 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में परेशानी रहेगी। पिता को कष्ट रहेगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है, ध्यान देना होगा। सामाजिक यात्रा होगी। किसी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा।

दिनांक-14,28 शुभ है,17 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।