शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. आपके लिए कैसा होगा आज का दिन, जानिए 12 राशियां...

आपके लिए कैसा होगा आज का दिन, जानिए 12 राशियां...

आपके लिए कैसा होगा आज का दिन, जानिए 12 राशियां... - आपके लिए कैसा होगा आज का दिन, जानिए 12 राशियां...
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

 
मेष - विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। अस्वस्‍थता से बाधा संभव है। जोखिम न लें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
वृषभ - प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
मिथुन - शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें

कर्क - शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें। क्लेश होगा। उन्नति होगी। भेंट व उपहार मिलेंगे। यात्रा, नौकरी निवेश मनोनुकूल रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
सिंह - फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश होगा। मन खराब रहेगा। नकारात्मकता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कन्या - कष्ट, भय व बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

तुला - नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। झंझटों में न पड़ें। अस्वस्थता रहेगी। जरूरी कार्य पूर्ण होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सकारात्मक विचार बनेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
धनु- यात्रा में सावधानी रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। कुसंगति हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग परेशान करेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- चोट व अस्वस्थता से बाधा संभव है। भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
ये भी पढ़ें
जानिए क्या है मकर संक्रांति, क्या करें इस दिन