गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Last Updated : शनिवार, 11 अक्टूबर 2014 (15:33 IST)

अक्टूबर 2014 : कैसा होगा यह माह आपके लिए, राशिफल

अक्टूबर 2014 : कैसा होगा यह माह आपके लिए, राशिफल -
अक्टूबर : 12 राशियों का मासिक भविष्यफल 
 

 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी के सुख वाला रहेगा। विद्यार्थी को अच्छा लाभ मिलेगा, परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, यात्रा में परेशानी आ सकती है। नौकरी वालों के लिए ठीक रहेगा, व्यापार वर्ग के लिए अच्छा रहेगा, कृषक वर्ग मध्यम रहेगा। 
 
दि. 4, 16 शुभ है, 7 अशुभ है। 
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। परिवार में सहयोग वाली स्थिति रहेगी। सामाजिक यात्रा से लाभ मिलेगा, विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी, व्यापारी वर्ग खुश रहेगा, कृषक वर्ग ठीक रहेगा। 
 
दि. 11, 26 शुभ है, 19 अशुभ है। 
 
दुर्गा चालीसा लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। राजनीति में पद मिलेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को हानि, कृषक वर्ग को लाभ मिलेगा, नौकरी वालों की उन्नति होगी।
 
दि. 4, 18 शुभ है, 12 अशुभ है।
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, घर में धर्म में रुचि बढ़ेगी, राज्य से सम्मान मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा, कृषक खुश रहेंगे, नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
 
दि. 8, 24 शुभ है, 5 अशुभ है।
 
रामरक्षास्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला होगा। पत्नी से विशेष लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, निवास समस्या आएगी। व्यापारी वर्ग परेशान रहेंगे, विद्यार्थी वर्ग लाभान्वित रहेंगे, कृषक वर्ग खुश रहेंगे।
 
दि. 5, 14 शुभ है, 9 अशुभ है।
 
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कार्यसिद्धि वाला रहेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य बनने की संभावना। व्यापारी वर्ग खुश रहेगा, कृषक के लिए ठीक रहेगा, नौकरी वर्ग परेशान रहेगा।
 
दि. 12, 28 शुभ है, 4 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा। 
 
 

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार सुख वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से विशेष लाभ मिलेगा, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापारी वर्ग को हानि होगी, कृषक वर्ग लाभ पाएगा, नौकरी वालों के स्थान-परिवर्तन के योग।
 
दि.7, 21 शुभ है, 11 अशुभ है।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। पत्नी पक्ष को कष्ट रहेगा, घर में मानसिक तनाव, स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। व्यापारी वर्ग को हानि, कृषक वर्ग खुश रहेगा, नौकरी में परेशानी आ सकती है। 
 
दि. 3, 18 शुभ है, 8 अशुभ है। 
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। पुत्र से सुख प्राप्त होगा, शत्रु पक्ष से विजय प्राप्त होगी, घर में अशांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, नौकरी में प्रमोशन के योग, कृषि में लाभ मिलेगा। 
 
दि. 13, 26 शुभ है, 17 अशुभ है। 
 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्त्री पक्ष से लाभ वाला रहेगा। मां से मनमुटाव, झगड़े की आशंका है, किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग कमजोर रहेगा, कृषक खुश रहेगा, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। 
 
दि. 9, 24 शुभ है, 7 अशुभ है। 
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कष्ट वाला हो सकता है। स्त्री पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, भाई से नुकसान हो सकता है, कार्य पर खराब असर रहेगा। व्यापारी वर्ग को हानि, कृषक वर्ग परेशान रहेगा, नौकरी में उन्नति की संभावना। 
 
दि. 3, 16 शुभ है, 10 अशुभ है। 
 
शनि-राहु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह विद्या में उन्नति वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से नुकसान, राज्यपक्ष से हानि हो सकती है, धर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग में उत्साह रहेगा, कृषक खुश रहेगा, नौकरी वाले परेशानी में आ सकते हैं। 
 
दि. 6, 22 शुभ है, 19 अशुभ है। 
 
शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।