गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. your star sign this week

साप्ता‍हिक राशिफल : (11 से 18 जून 2017)

साप्ता‍हिक राशिफल : (11 से 18 जून 2017) - your star sign this week
राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
मेष
 
लंबे समय से बीमार लोग अब स्वस्थ हो जाएंगे। जीवनसाथी के आपकी दूरी बढ़ती ही जा रही है, समझौतावादी होने की जरूरत है। प्रेम संबंध के मामले में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते है, जो आपके लिए खतरनाक साबित होगा। जो अच्छा ड्राइवर न हो, उसकी गाड़ी में बैठने से बचें। अपनों के साथ संपत्ति विवाद हो सकता है। ऑफिस में विस्फोटक स्थिति पर नियंत्रण करने में आप सक्षम हो सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : कत्थई
 


वृषभ
 
कोई आपकी निजी जिंदगी में ताकझांक करने की कोशिश में है, ऐसे लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर ज्यादा व्यस्तता रहेगी, थोड़ा समय परिवार के लिए भी निकालने की कोशिश करें। आप अपनी नियमित दिनचर्या में वापस लौटने के लिए सामंजस्य करेंगे। आपके पास पैसा है, इसके बावजूद आप बहुत सोच-समझकर ही कुछ महंगा खरीदें। कोई आपके साथ रहने आ रहा है जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। आप में से कुछ लोग संपत्ति भी खरीद सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
 
 

मिथुन 
 
बॉस की अनुपस्थिति के कारण ऑफिस में मस्तीभरा माहौल बन सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अचानक कोई दिक्कत आ सकती है जिसका असर आपके परिणाम पर भी पड़ने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता थोड़ा सख्त रूप ले सकते हैं जिसकी वजह से आप कुछ कर नहीं सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जिसने कभी आप की मदद की थी, उसे आपसे मदद की अपेक्षा है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा हरा
 
 


कर्क 
 
किसी मुद्दे पर आप अपने माता-पिता और बड़े भाई के खिलाफ खड़े हैं, इससे कुछ हासिल नहीं होगा। किसी काम के लिए मंजूर राशि से ज्यादा खर्च करने की इजाजत आपको नहीं मिल सकती है। पढ़ाई में थोड़े सुधार की जरूरत है इसलिए मेहनत करना होगी। सामाजिक मुद्दे आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। मानसिक तनाव से दूर रहें। अपने प्रेमी के साथ पहले से और अधिक नजदीकी महसूस करेंगे। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हरा 
 
 

सिंह 
 
अब आपको ऑफिस में भी घर जैसा महसूस हो रहा है जिसकी वजह से आपके काम की गुणवत्ता बढ़ रही है और आप अधिकारियों की नजर में अपनी जगह बना पा रहे हैं। आप चाहकर भी प्रेम को लेकर गंभीर नहीं हो पाएंगे। नेटवर्किंग के प्रति प्रतिबद्धता आपके लिए समस्या बन रही है। पैसे से किसी की मदद करने से आपके वित्तीय स्थिति में कोई कमी नहीं आएगी, आप बेफिक्र होकर किसी की मदद कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर एक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं। 
 
शुभ अंक: 18
शुभ रंग : गुलाबी
 
 

कन्या 
 
आपके द्वारा सौंपा गया काम संपन्न नहीं होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपका बिना सोचे-समझे बोलना किसी करीबी को दुख पहुंचा सकता है इसलिए बोलने से पहले विचार कर लेना सही रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत कर सकते हैं। खुद को तंदुरुस्त करने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, यहां तक कि आप अपनी जीवनशैली में भी परिवर्तन कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग नया वाहन भी खरीद सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला 
 
 

तुला 
 
आपकी एकाग्रता और नेटवर्किंग कला के कारण आप कार्यस्थल के बादशाह बन सकते हैं। पारिवारिक पुनर्मिलन के कारण आप खूब मस्ती करेंगे। छुट्टियां बिताने के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपके खुशनुमा व्यवहार से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। संपत्ति का फैसला आपके हक में हो सकता है। अस्वस्थ गतिविधियां आपके स्वास्थ को खराब करें, इससे पहले उसे छोड़ देना हितकर होगा। आप अपने जुनून को किस तरह और कब पूरा करेंगे, इसकी योजना बनाने में आप सक्षम साबित होंगे। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी 
 
 


वृश्चिक 
 
पेशेवर मोर्चे पर किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। ऑफिस में काम के दबाव को हल्का करने के लिए किया गया आपका प्रयास सबको पसंद आएगा। छात्रों के लिए पढ़ाई के इस मोड़ पर आकर भविष्य के लिए योजना बनाना जरूरी हो जाता है। रोमांटिक मोर्चे पर एक यादगार पल बिताने के लिए सितारे पक्ष में हैं। जिस मकान के लिए आपने पैसे दिए थे, उसका कब्जा आपको मिल सकता है। आप व्यायाम और सही खानपान की वजह से स्वस्थ रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
 

धनु 
 
घरेलू वातावरण में बदलाव किया जा सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ी कठिनाई हो सकती है इसलिए फालतू के खर्चों में कमी करना सही रहेगा। प्रेमी आप पर दिल खोलकर प्यार लुटा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आप किसी नए प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। आप में से कुछ लोग छुट्टी पर जा सकते हैं। सफर का थकान आपको परेशान करे इससे पहले ही उसे दूर कर लेना बेहतर होगा। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : समुद्री नीला 
 
 

मकर 
 
अनुभवी लोगों के सुझाव को अपने कार्यक्षेत्र में शुमार करना आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आप आराम की मनोदशा में दिख रहे हैं। आप में से कुछ लोग अपने परिवार की राय से कमाई के लिए कोई वैकल्पिक राह भी चुन सकते हैं। आप किसी से अपनी बकाया राशि प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कोई भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर सकता है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : हरा भूरा 
 
 


कुंभ 
 
दायरे से बाहर जाकर काम करने की आपकी सोच को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। कानूनी पेशे में लगे लोगों को बड़ी जीत मिल सकती है। अच्छी आर्थिक स्थिति की वजह से आपकी जीवनशैली में परिवर्तन संभव है। जिससे हाल-फिलहाल ही आपकी मुलाकात हुई है, आप उसके प्यार में पड़ सकते हैं। स्थिर कमाई की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की अदला-बदली आपके सिरदर्द का कारण बन सकती है, लेकिन आप स्थिति को सामान्य बनाने में सक्षम होंगे। 
 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : समुद्री नीला 
 
 

मीन 
 
पेशेवर मोर्चे पर उम्मीद से कम तरक्की आपको परेशान कर सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी को गहरा झटका लग सकता है। आपके प्यार को आपसे कुछ खास चाहत है, उनके इशारों को समझें। मजबूत आर्थिक स्थिति आपको अपनी योजना को लागू करने में मदद करेगी। आप में से कुछ लोग वाहन या अन्य कोई महंगा घरेलू सामान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपकी सजगता बनी रहेगी। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला

 
ये भी पढ़ें
जानिए किस देव को कैसी पूजा पसंद है