गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Your Monthly Horoscope

अगस्त 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

अगस्त 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए - Your Monthly Horoscope
* अगस्त 2016 में 12 राशियों का फलादेश


 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी,  व्यापार ठीक रहेगा, कृषि अच्छी रहेगी, धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं, पारिवारिक संपत्ति का विवाद रहेगा। 
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 


वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, कृषि हानि  दे सकती है, नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक कष्ट रहेगा, दोस्तों से यात्रा के  योग बनेंगे। 
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 23 अशुभ है। 
राम-रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।


 

 


मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा, नौकरी में परेशानी  रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा, कृषि मध्यम रहेगी, नेत्र संबंधित तकलीफ रहेगी, किसी मित्र से  सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 4 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।


 

 

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा, कृषि  हानि दे सकती है, मां को कष्ट रहेगा, पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, यात्रा में कष्ट हो  सकता है। 
 
दि. 5, 16 शुभ हैं, 18 अशुभ है। 
कृष्ण-आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए यह माह व्यापार में उन्नति वाला रहेगा, नौकरी में ऑफिसर से  कष्ट रहेगा, कृषि मध्यम रहेगी, शारीरिक कष्ट रहेगा, पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, धार्मिक  यात्रा के योग हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 
 
दि. 10, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ है। 
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा,  नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा, कृषि अच्छी रहेगी, भाई को कष्ट रहेगा, पत्नी को शारीरिक कष्ट  रहेगा। 
 
दि. 6, 20 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

तुला : तुला राशि वालों के लिए यह माह पद प्राप्ति वाला रहेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए शुभ  रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी, व्यापार मध्यम रहेगा, राजनीति में अच्छा रहेगा, भाई को कष्ट हो  सकता है। 
 
दि. 9, 22 शुभ हैं, 28 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा, व्यापार  हानि दे सकता है, कृषि ठीक रहेगी, नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक कष्ट  रहेगा, पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। 
 
दि. 2, 10 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

 

 


धनु : धनु राशि वालों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा, व्यापार ठीक-ठीक रहेगा,  कृषि अच्छी रहेगी, नौकरी में उन्नति रहेगी, मां से सहयोग प्राप्त होगा, स्त्री को कष्ट रहेगा। 
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 12 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


 



 
मकर : मकर राशि वालों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा, व्यापार हानि देगा, कृषि  मध्यम रहेगी, नौकरी में परेशानी आएगी, कोर्ट-कचहरी में विजय होगी, मानसिक सुधार होगा,  दोस्त से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 13, 21 शुभ हैं, 4 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 

 


कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा, व्यापार ठीक-ठीक रहेगा,  कृषि में परेशानी रहेगी, नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। स्त्री पक्ष से कष्ट रहेगा, भाई से लाभ  प्राप्त होगा। 
 
दि. 6, 28 शुभ हैं, 14 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 

 

मीन : मीन राशि वालों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा, नौकरी  में उन्नति रहेगी, कृषि मध्यम रहेगी, शारीरिक कष्ट रहेगा, भाई से सहयोग मिलेगा, राजनीति  में पद प्राप्ति होगी, धार्मिक यात्रा का योग हो सकता है। 
 
दि. 7, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।