गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Predictions

साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल से 2 मई 2015)

साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल से 2 मई 2015) - Weekly Predictions
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) :


 

आपके और आपके परिवार के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इसे आप अपने भाग्योदय का सप्ताह भी मान सकते हैं। चाहे आपका करियर हो या फिर कोई कारोबार, उनमें सफलता मिलने की उम्मीद है। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ-साथ रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना प्रबल है। इसके बावजूद आपको यात्रा के दौरान सावधान रहना होगा तो जीवनसाथी संग बात-व्यवहार में नरमी बनाए रखनी होगी। अनैतिक और आक्रोश की बातों को लेकर रोमांस में नरमी आ सकती है। जमीन-जायदाद के लिए मित्रों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 23
 
भाग्यशाली रंग : रॉयल ब्लू
 
 


 


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : 

उतार-चढ़ाव के साथ-साथ दुविधा और तनाव से भरे इस सप्ताह में आपको कारोबार या करियर को लेकर सचेत रहना होगा। इस दौरान प्रोफेशन को लेकर काफी असहजता का अनुभव होगा। आमदनी में गिरावट और पैसा मिलने में रुकावट से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। वैसे व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम की मधुरता में कमी नहीं आएगी। प्रॉपर्टी के लिए महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 6
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल
 
 

मिथुन (21 मई से 21 जून) : 



 


शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता की वजह से आपको कामकाज बाधित होने या पूर्व-नियोजित कार्यक्रम में अड़चन आने की चिंता सताएगी जबकि ऐसा नहीं होगा। आपके प्रोफेशन पर आपकी अस्वस्थता का असर नहीं पड़ेगी। आमदनी या आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। धनागमन भी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग भावनात्मक सहयोग का आदान-प्रदान होगा। प्रॉपर्टी के लिए सप्ताह के मध्य तक शुरुआत हो सकती है। संभव है आप किसी यात्रा पर भी जाएं। युवाओं को नौकरी मिलने उम्मीद है। धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
 
भाग्यशाली रंग : बालुई भूरा
 
 


 


कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : 

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा, फिर भी आपकी कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी और आप अपने करियर, कारोबार या व्यक्तिगत प्रोफेशन में तरक्की के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि कई बार हड़बड़ी में उठाया गया कदम नुकसानदायक होता है। कुछ इसी तरह का अनुभव घर-परिवार के सिलसिले में मिल सकता है। बच्चों या बुजुर्गों से संबंधित लिया गया कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। आमदनी या धनागमन में कोई खास अंतर नहीं आने वाला है और न ही इनमें किसी दूसरी तरह का उतार-चढ़ाव ही आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखनी होगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 1
 
भाग्यशाली रंग : क्रीम
 
 


 


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : 

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे में कोई नई कार्ययोजना बनेगी। नया अनुबंध मिल सकता है। आमदनी में सुधार होने की संभावना है। घर-परिवार में कुशल-मंगल रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी। अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या में उलझी हुई परिस्थ‍ितियों के दौर से गुजरना पड़ेगा। किसी पुरानी बात को लेकर जीवनसाथी संग मतभेद पैदा हो सकता है। रोमांस फीका पड़ सकता है। सप्ताह के अंत तक सुखद यात्रा संपन्न होगी। फिर भी यह सप्ताह आपको कुछ मामलों में व्याकुलताभरा ही गुजरेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 15
 
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी
 
 


 


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : 

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। आमदनी और आर्थिक क्षेत्र में किए गए पहले के कुछ प्रयासों के अच्छे परिणाम इस सप्ताह मिल सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। थकान या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यक्तिगत प्रोफेशन, करियर या कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार संग घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन सरस और रोमांचक रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास करने पर अच्छा सौदा पट सकता है। कुछ समय धार्मिक माहौल में भी गुजार सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
 
भाग्यशाली रंग : मैरुन
 
 


 


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : 

इस सप्ताह अगर आप ज्यादातर समय परिवार के साथ गुजारेंगे तो इस दौरान भविष्य की योजनाएं भी बनाएंगे। आमदनी, धनागमन और दूसरे पक्षों से होने वाली आय की बदौलत आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार ला सकते हैं। नई चीजों की खरीद होगी। इनमें कुछ उपयोगी तो कुछ दिखावे वाली वस्तुएं भी हो सकती हैं यानी कि आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। थोड़ा समय आतिथ्य-सत्कार में भी गुजर सकता है। कारोबार, नौकरी या करियर के लिहाज से समय आपके पक्ष में बना हुआ है, लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक चोट आदि लग सकती है। दांपत्य में नोक-झोंक की आशंका है। 
 
भाग्यशाली अंक : 17
 
भाग्यशाली रंग : जंगल जैसा हरा 
 
 


 


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : 

यदि आप मानते हैं कि आपकी सोच और कार्य के प्रति आपके प्रयास सही हैं तो आप इस सप्ताह गलत साबित हो सकते हैं। एक ओर जहां आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी, वहीं दूसरी तरफ शारीरिक तकलीफों का मनःस्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और आप अपने करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे के सिलसिले में स्वयं को असफल समझेंगे, हालांकि ऐसा नहीं है। कुछ अड़चनों के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी और आप पहले जैसे जोश के साथ सक्रिय हो जाएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के लिए पहल करना ठीक नहीं होगा। आमदनी होगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 1
 
भाग्यशाली रंग : नींबू की तरह हरा

 


 
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : 

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता का एहसास देगा, फिर भी स्वास्थ्य के सिलसिले में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। आमदनी, आर्थिक स्थिति या धनागमन के क्षेत्र में भाग्योदय हो सकता है। हालांकि आमदनी मृग-मरीचिका ही बनी रहेगी। प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी और आपकी किसी भूले-बिसरे रिश्तेदार से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे। यात्रा छोटी लेकिन महत्वपूर्ण साबित होगी। संपर्क-सूत्र बढ़ेगा और आप संचार माध्यमों से जुड़कर कार्य करने में सहज महसूस करेंगे 
 
भाग्यशाली अंक : 18
 
भाग्यशाली रंग : केसरिया
 
 


 


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : 

अपने करियर या कारोबार के लिए अगर आपने कोई रणनीति बनाई है तो उस आधार पर शुरुआत करने का वक्त आ गया है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की चिंता से मुक्त होकर कार्यक्षेत्र में परिश्रम करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, साथ ही बच्चों के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह भी करना होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजना बनेगी। पूंजी निवेश के लिए प्रॉपर्टी को प्राथमिकता देना गलत निर्णय हो सकता है। दांपत्य जीवन रोमांचक बनेगा और आप किसी मनोरम स्थलों की सैर को जा सकते हैं। आहार पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
भाग्यशाली अंक : 4
 
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
 
 


 


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : 

करीब-करीब हर मोर्चे पर आपके लिए यह सप्ताह भाग्योदय के समान एहसास देगा। पिछली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कारोबार या करियर के क्षेत्र में आई अड़चनें स्वतः हट जाएंगी, हालांकि नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। आर्थिक स्थिति में शेयर के बढ़ते ग्राफ की तरह सुधार होगा। धनागमन के भी योग बने हुए हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी। जमीन-जायदाद की वजह से दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। धार्मिक भावना बढ़ेगी। योग में दिलचस्पी लेंगे। किसी प्रियजनों की मुलाकात से आपको प्रसन्नता मिलेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
 
भाग्यशाली रंग : सुनहरा भूरा
 
 


 


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : 

इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य को लेकर न केवल चिंता बढ़ेगी, बल्कि आप पीठ दर्द या जोड़ों के दर्द से भी परेशान रह सकते हैं। वैसे इस वजह से आपका कामकाज प्रभावित नहीं होगा और न ही आपके करियर, कारोबार या प्रोफेशन के दौरान किसी तरह की अड़चन आएगी। आमदनी या धनागमन में सहजता बनी रहेगी। कोई नया अनुबंध भी मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रॉपर्टी में लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में सरसता लाने के लिए प्रयास करने होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
 
भाग्यशाली रंग : सुनहरा भूरा