शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope Hindi

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अप्रैल 2017)

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अप्रैल 2017) - Weekly Horoscope Hindi
* राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
 

 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : आय से ज्यादा खर्च होने से आप पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। यह आपके दांपत्य की खुशियों में भी सेंध लगा सकता है और जीवनसाथी संग फिजूल का मतभेद उभर सकता है। वैसे प्रॉपर्टी के लिए किए जाने वाले प्रयास से अच्छे परिणाम आने की उम्मीद कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपकी यात्रा सफल और महत्वपूर्ण होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। थोड़ी-बहुत मुश्किलों और पारिवारिक एवं आर्थिक बाधाओं के बावजूद यह सप्ताह अच्छा सबित होगा। प्रोफेशन में तरक्की के योग बने हुए हैं जबकि घर-परिवार के लिए खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
उपाय : पीपल की जड़ के पास प्रत्येक शनिवार की शाम को सरसों तेल का दीपक जलाएं।
 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : आपकी सूझ-बूझ और समस्याओं को निपटाने के कुशल प्रबंधन की तारीफ मिलेगी और पारिवारिक समस्याओं के बीच कद्र बढ़ेगी। लाभ के आसार बने हुए हैं। योजना बनाकर कार्य करने से तरक्की संभव है। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा सुखद और उद्देश्यपूर्ण होगी। रोमांस के लिए यादगार क्षण गुजार पाएंगे। दांपत्य सुखद और सरस बना रहेगा। इस सप्ताह पैसे की तंगी रहने के बावजूद आपका कोई कामकाज नहीं रुकेगा। कुछ समस्याओं की चिंता के साथ सफलता की खुशी भी मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह आया तनाव सप्ताह के मध्य तक खत्म हो सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : मोतिया
उपाय : प्रत्येक शनिवार पीपल में पानी डालें, दीपक जलाएं और गाय को चारा खिलाएं।
 
 

मिथुन (21 मई से 21 जून) : किसी नए सदस्य के परिवार में जुड़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी के लिए बात बन सकती है। मकान खरीद के सिलसिले में दस्तावेजी जांच-पड़ताल का काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी संग यात्रा पर जाने के लिए तैयार रहें। ईश्वर की कृपा के साथ-साथ प्रयास से कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। जीवनशैली और ज्यादा उन्नत करने के सिलसिले में प्रोफेशन को विस्तार देने की एक पहल हो सकती है। संपर्क-सूत्र बढ़ेंगे। कुछ नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ पुराने रूठेंगे। वैसे रूठने-मनाने का दौर दांपत्य में भी चल सकता है। परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन जारी रहेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : नारंगी
उपाय : स्नान के बाद सूर्य को जल के अर्घ्य के साथ 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
 
कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : यह सप्ताह साधारण होकर भी कुछ मोर्चों पर अच्छे परिणामों वाला साबित हो सकता है। किस्मत का साथ तब तक बना रहेगा, जब तक कि आप ईमानदारी से परिश्रम करते पाएंगे। प्रोफेशन में बदलाव के संकेत हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा। आमदनी में वृद्धि होगी और पूंजी निवेश की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की ओर आपका ध्यान केंद्रित होगा। परिवार में कुशलता बनी रहेगी। आपकी व्यावहारिकता सभी को पसंद आएगी और सामाजिक कद्र बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य तक यात्रा टल सकती है या इस दौरान तकलीफ उठानी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में ताजगी का अनुभव होगा।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
उपाय : नदी में जलते दीपक के साथ सफेद ताजे फूल और नारियल प्रवाहित करें।
 
 

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : इस सप्ताह आपको अपनी भाग्योन्नति का एहसास होगा। हर काम सहजता से संपन्न होने की परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कारोबार, करियर या व्यक्तिगत जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश और उमंग से सक्रिय बने रहेंगे। प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना सफल होगी। आमदनी बढ़ने के साथ-साथ धनागमन में गतिशीलता आ सकती है। हालांकि प्रॉपर्टी में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है या इस सिलसिले में काम बनते-बनते अटक सकता है। यात्रा होगी और दांपत्य में सरसता बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : पीच
उपाय : प्रतिदिन स्नान के बाद नियमित सूर्य नमस्कार करें, अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
 
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : घर-परिवार पर ध्यान देना होगा। किसी जिम्मेदारी के निर्वाह में कमी आने का मलाल रहेगा। यात्राएं होंगी। प्रॉपर्टी के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य में सरसता और रोमांस की गर्माहट महसूस होगी। मन में उत्साह और शारीरिक तंदुरुस्ती की बदौलत कुछ अप्रत्याशित झटके झेल जाएंगे। जैसे आर्थिक नुकसान की आशंका है जिसे रोकने के लिए प्रयास करना होगा। वैसे आपका कारोबार या नौकरी का पक्ष बेहतर बना हुआ रहेगा। इस पर ग्रह का अनुकूल प्रभाव बना रहेगा। जोड़-तोड़ का संयोजन कर अच्छे परिणाम लाने की कोशिश में जुटे रहेंगे। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : कॉफी
उपाय : प्रतिदिन प्रात: गायत्री मंत्र का 108 जाप करें। 
 
 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : मिले-जुले रूप से भले ही यह सप्ताह साधारण उपलब्धियों वाला हो लेकिन आर्थिक मामले में आपका भाग्योदय होने वाला है। इसका अनुभव सप्ताह के मध्य तक तब मिल सकता है, जब आकस्मिक धन का लाभ होगा या फिर रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। प्रोफेशन के मोर्चे पर मनचाही मुराद भले ही पूरी नहीं हो, लेकिन कार्यक्षेत्र में उत्साह और उमंग बना रहेगा। रिश्तेदारी में घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहतमंद और तंदुरुस्त बने रहेंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। नए मकान के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग रोमांस में सरसता बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : मैरुन
उपाय : नदी में जौ प्रवाहित करें और जरूरतमंद की मदद करें।
 
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : नए कार्य की योजना बनेगी। घर-परिवार में मेलजोल बना रहे, इस दिशा में आपके द्वारा की गई पहल की तारीफ होगी। रिश्तेदारों के आगमन से संबंधों में ताजगी आएगी। आपकी सामाजिक कद्र बढ़ेगी और दांपत्य में सरसता आएगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के लिए यात्रा कर सकते हैं। मिले-जुले नतीजे वाले इस सप्ताह में आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आपको अपने करियर या कारोबार के मोर्चे पर जूझना पड़ेगा और आप सप्ताह के मध्य में एक-दो दिनों तक आर्थिक तंगी से भी गुजर सकते हैं। वैसे कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : गुलाबी भूरा
उपाय : नियमित गायत्री मंत्र का जाप करें और एक कार्य के प्रति मन को एकाग्र बनाएं।
 
 

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : भाग्य का साथ मिलेगा और आपके प्रयासों के अच्छे नतीजे भी आएंगे। प्रोफेशन में तरक्की की संभावना है। कार्यभावना प्रबल रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। रुका हुआ कार्य शुरू हो जाएगा। आकस्मिक धनागमन के योग बनेंगे। आपका संपर्क-सूत्र बढ़ेगा। यह आपके कारोबार या करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। वैसे प्रोफेशन में बदलाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और मन में उत्साह बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आपकी गरिमा बढ़ेगी। रोमांस में सहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। अध्यात्म में भी दिलचस्पी होगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं, पक्षियों को दाना डालें।
 
मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) : इस सप्ताह सामान्य से कुछ बेहतर बनाना आपके हाथ में है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और सूझबूझ से आपकी तरक्की का लाभ सप्ताह के मध्य तक मिल सकता है। मन में उत्साह का सकारात्मक असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। किसी नए अनुबंध से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। पूंजी निवेश की योजना बनेगी। परिवार में किसी नए सदस्य के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। माता-पिता को उनकी मनचाही यात्रा ऐन वक्त पर टल सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध मधुर बना रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य का भरपूर आनंद उठाएंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : लाल
उपाय : सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए प्रतिदिन उगते सूर्य को जल डालें।
 
 

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। सुख-शांति का माहौल बनेगा। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन इससे आपके प्रेम-संबंध पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। अच्छी सेहत के साथ सप्ताह के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक सबकुछ सामान्य रहेगा और गतिशीलता बनी रहेगी। प्रोफेशन में भले ही साधारण स्थिति बनी रहे, लेकिन आर्थिक मामले में तरक्की की पूरी संभावना है। आकस्मिक धनागमन भी संभव है। 
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : मेजेंटा
उपाय : नदी के बहते पानी में नारियल और एक मुट्ठी जौ प्रवाहित करें।
 
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : आमदनी बढ़ने के साथ-साथ धनागमन में गतिशीलता आ सकती है। हालांकि प्रॉपर्टी में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है या इस सिलसिले में काम बनते-बनते अटक सकता है। यात्रा होगी और दांपत्य में सरसता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी भाग्योन्नति का एहसास होगा। हर काम सहजता से संपन्न होने की परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कारोबार, करियर या व्यक्तिगत जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश और उमंग से सक्रिय बने रहेंगे। प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना सफल होगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : पीच
उपाय : प्रतिदिन स्नान के बाद नियमित सूर्य नमस्कार करें, अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
 
 
ये भी पढ़ें
लंदन में आतंकवादी हमला !