मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope Hindi

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 अगस्त 2015)

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 अगस्त 2015) - Weekly Horoscope Hindi
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए



 


मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : इस सप्ताह सब कुछ अच्छा तभी हो सकता है यदि आप अपनी सोच को सकारात्मक बना लें, क्योंकि अच्छी आमदनी अगर आपकी खुशियों को चार गुना बढ़ा देगी तो इसका आपकी एकपक्षीय सोच के कारण प्रोफेशन पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। काम में ढीलापन आ सकता है। कोई योजना आपके हाथ से निकल सकती है या कार्यालय में किसी तरह की भूल हो सकती है। हालांकि सेहत और परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं और जीवनसाथी के साथ मजे के पल गुजार सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 4
 
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला
 
 


 



वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : सेहत सामान्य रहेगी। खान-पान में सावधानी बरतनी होगी। आय संबंधी नए समाचार मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ थोड़ा कम हो सकता है। कारोबार सही रहेगा। परिवार के लिए यह सप्ताह खुशियां देने वाला साबित होगा। अतिथियों के आगमन से परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। लंबे समय बाद रिश्तेदारों से मिलकर आप ताजगी का अनुभव करेंगे। यात्राएं होंगी, लेकिन इसके निरुद्देश्य साबित होने की आशंका है। दांपत्य में रोमांस के लिए जीवनसाथी की भावुकता को समझना होगा। प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं। मिला-जुलाकर साधारण गुजरने वाला सप्ताह कहा जा सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 3
 
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा रंग
 
 


 


मिथुन (21 मई से 21 जून) : इस सप्ताह की शुरुआत में आप काम के बोझ से दबे हुए महसूस करेंगे, लेकिन सप्ताह के मध्य आते-आते काम के निपटने में तेजी आ जाएगी। आपके जुझारूपन की तारीफ होगी और आप अपने विचारों में यथार्थ को तरजीह देंगे। आर्थिक स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है। कामकाजी और घरेलू व्यस्तता के बावजूद दांपत्य में रोमांस के लिए समय निकल आएगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 17
 
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

 


 
कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। पैसों का आना-जाना लगा रहेगा। पैसे की किल्लत नहीं महसूस होगी। घरेलू परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। कामकाज संतोषजनक चलता रहेगा। नौकरी में हैं तो प्रमोशन मिलने के चांस हैं। यात्रा छोटी, मगर रोमांचक होगी। प्रॉपर्टी या कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में कुछ संबंध को लेकर नए सिरे से चिंतन करेंगे या फिर जीवनसाथी के साथ इस मामले में बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। यह आपके प्रेम-संबंध में खलल डालने जैसा होगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 5 
 
भाग्यशाली रंग : जैतूनी हरा

 


 
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सप्ताह है। उलझनों से मुक्ति मिल जाएगी। नए सोच-विचार से अपने कामकाज को नई उड़ान देंगे। आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। कार्यक्षत्र में नई योजना की शुरुआत होगी। परिवार में अपने प्रियजनों के साथ समय गुजार सकते हैं व उन पर अपना प्रेम लुटा सकते हैं। आजीविका के नए स्रोत बनेंगे, जबकि पुश्तैनी प्रॉपर्टी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। इस सिलसिले में जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है और लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 8
 
भाग्यशाली रंग : मोतिया
 
 


 


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस सप्ताह के ग्रहीय सितारे आपकी झोली को खुशियों से भर देंगे। चमत्कारी लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी और आपके रुके काम में गति आ जाएगी। यह कहें कि आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। परिवार में भी सहजता और संबंधों की सरसता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के संबंध में पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल-बैठकर बात करेंगे, मकान खरीदने के लिए पहल होगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो तकलीफदेह हो सकती है। वैसे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आनंद के यादगार पल गुजार पाएंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 22
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा नीला
 
 


 



तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में भी किसी तरह की बाधा नहीं आने वाली है और प्रोफेशन में आपकी तरक्की चरम पर पहुंच सकती है। फिर भी आप सप्ताह के अंत में अधूरेपन को महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा ऑफर मिलने वाला है। आपकी पसंद का सौदा तय हो सकता है या फिर इस सिलसिले में चला आ रहा कानूनी विवाद खत्म हो सकता है। उद्देश्यपूर्ण यात्रा संभव है। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। प्रेमी युगलों के लिए वादे करने और निभाने का अच्छा अवसर मिल सकता है, बशर्ते वे प्रेम को संयोग न समझें।
 
भाग्यशाली अंक : 11
 
भाग्यशाली रंग : नींबू 
 
 


 


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : यह सप्ताह कई मामलों में अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन इसे और सकारात्मक नतीजे देने वाले सप्ताह के रूप में बनाना आपके हाथों में है अर्थात प्रोफेशन में नए मौके मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर नतीजे आएंगे। यात्रा और परिवार के लिए उपयुक्त समय-प्रबंधन का ध्यान रखना आवश्यक है। जमीन-जायदाद के लिए भागदौड़ होगी व नतीजे संतोषजनक मिल सकते हैं। दांपत्य में खुशियां रहेंगी, रोमांस के जीवनसाथी की असहजता प्रेम में फीकापन ला सकता है। प्रेमी युगल के लिए सतर्क रहने वाला सप्ताह है।
 
भाग्यशाली अंक : 6
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा भूरा
 
 


 


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : इस सप्ताह आपको भाग्य और परिश्रम का अच्छा गठजोड़ बन सकता है। ईमानदारी से की गई मेहनत का तुरंत लाभ मिलना तय है। न केवल आलस्य टूटेगा, बल्कि कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता भी बनेगी। थोड़ी तकलीफदेह परिस्थितियां परिवार को लेकर बन सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। हालांकि दांपत्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता यथावत बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तरो-ताजगी से भरे रहेंगे। यात्रा पर निकल सकते हैं और प्रॉपर्टी के लिए भी संबंधित लोगों से मिल सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 5
 
भाग्यशाली रंग : फिरोजा
 
 


 


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : यह मिला-जुला असर देगा, लेकिन प्रोफेशन में आपकी चिंता बढ़ेगी। कामकाज सहकर्मियों के साथ तालमेल नहीं बैठने की वजह से प्रभावित होगा। नए काम की शुरुआत करने के बजाय लंबित काम को निपटाना ही सही फैसला होगा। परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सलाह की अवहेलना आपको गलत रास्ते पर ले जा सकती है। वैसे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार समेत यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। दांपत्य में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग आशिकी का भरोसा बढ़ेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 5
 
भाग्यशाली रंग : सभी शेड वाले रंग
 
 


 


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : इस सप्ताह आपको खुद का वजूद साबित करना पड़ सकता है। यह कहें कि कई मुश्किलों के रास्ते चलते हुए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें आपका आत्मबल बना रहेगा। कई निर्णय काफी सोच-विचार कर लेने होंगे, जैसे प्रॉपर्टी के मामले में पहल नहीं ही करें तो बेहतर होगा। यात्राएं कर सकते हैं। यह सुखद और कारोबारी महत्व वाली होगी। पैसे के आने में धीमापन आ सकता है, इसके बगैर कोई काम बाधित नहीं होगा। रोमांस के लिए उपयुक्त समय निकल आएगा। इससे दूसरे तनावों से मुक्ति मिलेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 3
 
भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग
 
 


 


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : अच्छी सेहत और काम में जी-जान से जुटने लायक ऊर्जा से आपके उद्देश्य की पूर्ति हो सकती है। केवल आपको अपने लक्ष्य पर नजर टिकाए रखनी है। पारिवारिक जिम्मेदारी के निर्वाह में कमी आ सकती है। रिश्तेदारों से मनमुटाव की परिस्‍थितियां बन सकती हैं, हालांकि प्रोफेशन के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर नतीजे देगा। नई शुरुआत या फिर नौकरी में तरक्की संभव है। पैसे का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस से पुराने गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे और आपको रोमांस में ताजगी का अहसास होगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 17
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा ग्रे