शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope Hindi
Written By Author पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 मार्च 2015)

साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 मार्च 2015) - Weekly Horoscope Hindi
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल


 

 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
परीक्षाओं व नियुक्ति मामलों में किस्मत बुलंद रहेगी बशर्ते सार्थक प्रयासों को कम न करें। आर्थिक स्रोतों को उन्नतशील बनाने की ओर दौड़ेंगे। प्रणय व यात्रा मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। ईश्वर की सत्ता में विश्वास बढ़ेगा। धर्म व संस्कारों को अमल करने पर रुचि रहेगी। विदेश व निवेश संदर्भों में कोई नया मोड़ आ सकता है।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
 
कारोबार संबंधित कोई हवाई या समुद्री यात्रा हो सकती है। सहकर्मियों के बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुदृढ़ तालमेल बना रहेगा। निवेश संदर्भों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। जमीन-जायदाद के विवाद हल करने की कोई सार्थक पहल होगी। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। सावधानी बनाए रखें।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रहीं आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली पीला। 
 
स्वजनों के मध्य बेहतर तालमेल व प्यार स्थापित होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद व वाहन आदि के दस्तावेजों को खुद ही संभालकर रखें, कहीं गुम होने की आशंका है। महत्वपूर्ण निर्णय पर जीवनसाथी से सलाह-मशविरा करना लाभकारी रहेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में धनाभाव हो सकता है। सेहत कुछ सुस्त रहने की आशंका है।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयासों को अनूठी सफलता मिलेगी। मातृपक्ष से अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। निजी रिश्तों में विवादों से बचें। अप्रिय शब्दों का प्रयोग आपकी साख व सेहत में असर पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम और मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
स्वास्थ्य में नवऊर्जा का अहसास होगा। चुस्त रहने की नई प्रणाली अपनाने पर जोर हो सकता है। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र व व्यापार में धनलाभ के अनूठे अवसर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही मांगलिक व शुभ कार्यों के अवसर दस्तक देंगे। अदालती मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। विरोधी पक्ष अपना हित साधने के लिए बेताब रहेगा। सावधानी बनाए रखें। 
 
 


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
सूचना प्रौद्योगिकी, लेखन व कला साहित्य में आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। यात्रा व प्रणय संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद होने की आशंका है, किंतु अपनी मुस्तैदी से उन्हें हल करने में सफल रहेंगे।
 
पक्षियों को दाना डालें।

 


 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
दमदार व्यावसायिक नीतियों से तेजतर्रार प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। मित्रजनों के साथ कोई समान उद्देश्य की साझेदारी हो सकती है। सप्ताहांत में पैतृक संपत्ति में हक मिलेगा। प्रेमी साथी की निराली अदाएं मन को लुभाती रहेंगी। निवेश के लिए कई अनुकूल अवसर आएंगे, इंतजार करें। कुछ संदर्भों में धनाभाव का अहसास होगा।
 
धर्मस्थलों में देशी घी व चावल का दान दें।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
विशेष मेहमानों के आगमन से व्यस्तता रहेगी, इस दौरान उनसे आवश्यक चर्चा होगी। योजनाओं के संचालन में वित्तीय संस्थानों से मदद की अपेक्षा रहेगी। जीवनसाथी से व्यर्थ के झगड़ों से बचना होगा। स्वास्थ्य उन्नत व सुखद रहेगा। आपकी संतुलित दिनचर्या तन-मन को निखारेगी। परिवार में खुशी के आयोजन रहेंगे। आर्थिक लाभप्रदता बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। 
 
 


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
 
उम्दा कार्यशैली सफलतासूचक रहेगी। किसी पर अंधा विश्वास करना हानिकारक साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्र में मकान खरीदने में सफल रहेंगे। युगल प्रेमियों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध से बचते हुए चलें। स्वास्थ्य मामलों की उपेक्षा हानिकारक रहेगी। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे।
 
धर्मस्थलों में पीली दाल का दान दें।
 
 


 


कुम्भ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सेहत संदर्भों में अनूठी प्रगति होगी। धनलाभ के अवसर रहेंगे। कार्यालय में किसी सहकर्मी के साथ व्यर्थ बहसबाजी से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। प्रेम प्रकरणों में यदि कोई विवाद हैं तो वे हल होंगे। भवन निर्माण व सुविधाएं अर्जित करने में धनाभाव की स्थिति झलक सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग रहेंगे। जीवनसाथी से तालमेल के सकारात्मक पहलुओं पर तीव्र अमल होगा। राजनीतिक व सामाजिक कद ऊंचा उठेगा। माता-पिता से वित्तीय सहयोग मिलेगा। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखने हेतु कोई खास अवसर रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी प्रक्रिया में घेरने की कोशिश कर सकता है, सावधानी रखें।
 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।