गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 26 Feb - 4 March 2018

26 फरवरी से 4 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल...

26 फरवरी से 4 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल... - Weekly Horoscope 26 Feb - 4 March 2018
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आपको कोई बड़ी आमदनी होने वाली है। छात्र स्कॉलरशिप की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों को दावत पर बुलाकर आप गुजरे दिनों के जादुई एहसास को फिर महसूस कर सकते हैं। आपको अपने बयान को लेकर सचेत रहने की जरूरत है, किसी को उससे नुकसान होने की आशंका है। धीरे-धीरे आपके पास धन का प्रवाह बढ़ने के कारण आर्थिक मजबूती आने के संकेत हैं। खानपान को लेकर सतर्क रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
प्रतिद्वंद्वी के साथ हाथ मिलाने से फायदा मिलने वाला है। किसी के साथ संबंध खराब करने का प्रयास न करें, अनजाने में बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। आप अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार कर लें अन्यथा बात बढ़ने की आशंका हो सकती है। शैक्षणिक स्तर पर सुधार की संभावना है। परिवार में संबंधियों के आगमन होने से मस्तीभरा माहौल रहेगा। जिन्हें प्यार की तलाश थी, उन्हें सही पार्टनर मिल जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आपकी कोई बहुत बड़ी जरूरत समय पर पूरी हो जाने की संभावना है। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्तन करने से न सिर्फ आपको बहुत खुशी मिलने वाली है बल्कि इससे आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। किसी नए उद्यम से आमदनी आनी शुरू हो सकती है। शैक्षणिक स्तर पर सबकुछ सुचारु ढंग से चलता रहेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
कोई पारिवारिक समारोह सबसे मिलने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। किसी की टिप्पणी से ज्यादा आहत होने की जरूरत नहीं है, हो सकता है उसमें कुछ सच्चाई छिपी हो। आपकी दक्षता के क्षेत्र में आपको कोई अच्छा मौका मिलने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर किसी बड़ी प्रतियोगिता को पार किए जाने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए सतत प्रयत्नशील बने रहेंगे। आप जल्द ही कहीं छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपका डोमिनेटिंग रवैया प्रेम संबंध में खटास बढ़ा सकता है। किसी नए उद्यम की स्थापना किए जाने की संभावना है। किसी अपने को बदनाम करने से पहले दूसरों की सलाह भी सुन सकते हैं। किसी प्रभावी व्यक्ति से लाभ लेने के लिए सही ढंग से बात रखना अहम साबित होगा इसलिए मजबूती से अपनी बात रख सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का मिलन कार्यक्रम संभव है। शादीशुदा जिंदगी में सुकूनभरे पल बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
नए प्रॉडक्ट को अच्छी पॉलिसी के तहत मार्केट में उतार सकते हैं। जो आपके साथ जैसा व्यवहार रखता है, उसके साथ आप भी वैसा ही करने का प्रयास करें। आप अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सबकुछ बिगाड़ सकते हैं। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा, उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। बढ़ते हुए खर्च को लेकर सजग रहने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर कोई नया मौका मिलने की संभावना है, मौके का लाभ लेने के लिए तैयार रहें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
अपनी पसंद की चीजें नहीं मिल पाने के कारण आप इरिटेट रह सकते हैं। आप किसी की देखरेख में भरपूर आनंद का अनुभव कर सकते हैं। कुछ नई जगह देखने का मौका भी मिलेगा। संकीर्णता छोड़कर किसी चीज को बड़े परिदृश्य में देखे जाने की संभावना है। जो आपके भरोसे बैठा है उसका मार्गदर्शन कर सकते हैं। कोई नया उद्यम शुरू किए जाने के संकेत हैं। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
अपने किसी खास शौक के साथ आप घर पर ही सुखद समय व्यतीत करेंगे। रोमांटिक विचार आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा। बिना किसी का अपमान किए आप अपने विचार पर कायम रह सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोई आपके काम में दिलचस्पी ले तो आपको उस तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। पेशेवर स्तर पर उच्च पदस्थ लोगों का साथ मिलने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन के संकेत हैं। किसी करीबी इंसान के साथ रोमांचक दिन बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
परिवार के साथ कहीं पिकनिक मनाने जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कलात्मकता चरम पर रहने की संभावना है तथा आप अपने जुनून को साबित कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको किसी का साथ मिलता रहेगा। सुविधाजनक आवास की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। किसी चीज के आकर्षण में पड़कर आप अपना पैसा गंवा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों की बात बनने की संभावना है। किसी चीज के आकर्षण में पड़कर आप अपना पैसा गंवा सकते हैं। शादीयोग्य लोगों की बात बनने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आपके ऊपर नकारात्मकता हावी रहने वाली है। पेशेवर स्तर के प्रतियोगी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। मिस केल्कुलेशन के चक्कर में आपकी साख खराब हो सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बाहरी खाने पर ज्यादा जोर देना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा। व्यायाम करने की आदत आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मददगार साबित होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना रोमांचक रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
जो लोग काफी समय से बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में तेजी से सुधार के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर नियत समय में काम संपन्न करने के लिए अपनी गति पर बनाए रख सकते हैं। किसी परियोजना में व्यस्त रहने की संभावना है। जिस चीज को पाने की आपकी अदम्य चाहत थी उसे हासिल कर सकते हैं। उपहार में कोई बड़ी चीज मिल सकती है। फिटनेस को लेकर सतर्क हो जाने का समय आ गया है, व्यायाम करने की आदत डालने का प्रयास करेंगे। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका निकाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
सेहत का ख्याल रखकर ऊर्जावान बने रहेंगे। पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी आने की संभावना है। कोई पसंद की प्रॉपर्टी आपकी जेब से बाहर की साबित होगी लेकिन उसके लिए कोई प्रबंध करने में सफल रहेंगे। बिना सोचे-समझे किसी निवेश में हाथ डालना नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा काम का बोझ आपको तनाव का शिकार बना सकता है, सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
ये भी पढ़ें
हेल्थ टिप्स : होली के रंग कैसे छुड़ाएं