बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 19 - 26 February 2018

19 से 26 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

19 से 26 फरवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 19 - 26 February 2018
* क्या लाया नया सप्ताह आपके लिए, जानिए
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
लंबी यात्रा पर जाने के लिए किसी तेज कम्युनिकेशन का सहारा लेना सही रहेगा, इससे आप अपना समय बचा सकते हैं। नए घर का निर्माण तेजी से चलने की संभावना है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। व्यायाम के नए तरीके अपनाने का फायदा महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास जगाने में मददगार साबित होगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : आसमानी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को इलाज बदलने से जबरदस्त फायदा महसूस होगा। आप में से कुछ लोग फिट रहने के लिए दृढ़ संकल्प कर सकते हैं। कुछ बहुमूल्य सामान खरीदे जाने के लिए पैसे की समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसी नई टीम के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है, लेकिन आप इसका सामना करने में सफल रहेंगे। अपने पेशेवर स्किल को अपग्रेड करने का विचार कर सकते हैं। आप अपने दिल की भावना किसी के साथ बांट सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : इंडिगो
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर स्तर पर आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देंगे। बॉस को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर छोटे-छोटे निवेश से फायदा मिलने वाला है। मौसमी बीमारियों से परेशान लोग जीवनशैली में परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। जंकफूड खाने वाले लोग हेल्दी खाने का रुख कर सकते हैं। प्रेम संबंध संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। आपके सुझाव पर सीनियर्स द्वारा अमल किए जाने की संभावना है। मार्केटिंग के लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपके मशहूर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ संबंध में और प्रगाढ़ता बढ़ने के संकेत हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ग्रे
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आप खुद को सकारात्मक बनाए रखने के लिए प्रयास कर सकते हैं। जो लोग आपको नीचा दिखाना चाहते हैं और आप उनकी बातों से हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे। फिटनेस के लिए व्यायाम का सहारा लिए जाने के संकेत हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखा जा सकता है। आपको अपने रोमांटिक विचारों को किनारे करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर आपको हर तरह से सहायता मुहैया कराए जाने की संभावना है। कोई लंबे समय के लिए आपकी सर्विस लेने का करार कर सकता है। सामाजिक स्तर पर किसी काम में स्वयंसेवक की भूमिका निभाकर आप अपार खुशी का अनुभव कर सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं। आपके रोमांटिक मूड पर पानी फिरने की संभावना है। सड़क यात्रा के समय सावधानी रखें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
बड़ों की सलाह न मानकर आप किसी खतरे में पड़ सकते हैं, रिस्क लेने से बचें। पढ़ाई के स्तर पर आप हर तरह की प्रतियोगिता के लिए सक्षम रहेगे। आप किसी बहुत बड़ी कंपनी का हिस्सा हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाए जाने के संकेत हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। परिवार में कोई समारोह होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी खास सपने को पूरा करने के लिए आपको उसी के अनुरूप अथक प्रयास करना होगा। किसी के साथ प्रतियोगी व्यवहार बनाकर कुछ हल नहीं होगा तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से ही समस्या का निदान निकाला जा सकता है। पेशेवर स्तर पर यदि कोई आपका बॉस बनने का प्रयास कर रहा है तो उसे अपनी जगह दिखा सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण करने की जरूरत है। जंकफूड खाकर आप अपने लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। कहीं घूमने जाना रोमांचक साबित होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पीला
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर आप किसी ऐसे काम में व्यस्त रह सकते हैं, जो आपके हिस्से का नहीं है। किसी निर्णय को लेने में हड़बड़ी न करें, गलती होने की संभावना है। किसी इंसान से मिलने के कारण मस्तीभरा दिन गुजारने की संभावना है। किसी अटके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के संकेत हैं। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। परिवार में आर्थिक सहयोग देना शुरू कर सकते हैं। सेहत को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
पेशेवर स्तर पर स्थिति प्रतिकूल रहेगी। जिस पर आपने भरोसा किया, वो आपको नीचा दिखा सकता है। किसी यात्रा के दौरान रोमांटिक शुरुआत होने के संकेत हैं और आप किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर सक्रियता बढ़ने वाली है। पेशेवर स्तर पर कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
परिवार में आपके द्वारा आयोजित कोई समारोह बहुत खास साबित होने वाला है। जो आपके साथ अच्छा व्यवहार रखता है, उसके साथ आप भी वैसा ही करने का प्रयास करें। आप अपने आवेशी स्वभाव के कारण सबकुछ बिगाड़ सकते हैं। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा, उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। बढ़ते हुए खर्च को लेकर सजग रहने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर कोई नया मौका मिलने की संभावना है, मौके का लाभ लेने के लिए तैयार रहें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का ग्रे
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी आने की संभावना है। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ बदलाव के संकेत हैं। आपकी तरफ से किया गया छोटा-सा प्रयास आपको किसी सौदे के अंजाम तक पहुंचा सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है और आप बेझिझक आगे बढ़ सकते हैं। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे। किसी जानकार से संपर्क करना सही रहेगा। एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई आपको दबाव दे सकता है।
 
शुभ रंग : 7
शुभ रंग: मजेंटा
ये भी पढ़ें
मनचाही कामना के लिए सप्तशती का पाठ, पढ़ें वार के अनुसार...