गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope

क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे...

क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे... - Weekly Horoscope
* साप्ताहिक राशिफल : 10 से 17 जुलाई 2017
 
मेष
 
बेहतर होगा कि आप किसी मामले को तूल पकड़ने से पहले ही निपटा लें अन्यथा बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। किसी बीमारी के लिए अलग तरह का इलाज करने की कोशिश कर सकते हैं। रोमांस को नीचे दर्जे में रखने की जरूरत पड़ सकती है। आप एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत काम और कार्यालय के बीच फंसे रह सकते हैं, जबकि दोनों में से किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। किसी को लौटाने के लिए मुश्किल से जमा किए गए पैसे में से थोड़ा-सा खर्च कर सकते हैं। अपने व्यवहार में थोड़ा कूटनीतिक होने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
वृषभ
 
किसी को अपनी राय देने का सही वक्त नहीं है अभी, कोई इसे गलत तरीके से ले सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आपका प्रयास सराहनीय रह सकता है। आप अपने रोमांटिक जीवन को खुशहाल और सुंदर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। समूह में यात्रा पर जाना काफी रोमांचक सफर साबित हो सकता है। घर के परिवर्तन के लिए सोची हुई योजना अब शुरू की जा सकती है। आपके द्वारा अर्जित धन लापरवाही के कारण गायब हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हरा
 
 

मिथुन
 
कोई अपनी गलती के लिए आपसे क्षमा मांग सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप सही कोर्स चुनने में कामयाब हो सकते हैं। घर पर अपना कोई काम करने से बेहद खुशी मिलने की संभावना है। आपकी रोमांटिक पहल का सकारात्मक जवाब मिलने से जीवन में प्यार की बहार आ सकती है। वर्षों बाद किसी स्थान पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। अपने पैसे और बहुमूल्य सामान का खास ध्यान रखें। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
कर्क
 
आप किसी के साथ रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपके द्वारा की हुई कोशिश को तत्काल मान्यता और प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। तिमाहियों में से अप्रत्याशित रूप से अतिरिक्त पैसा निकल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आप मशहूर हो सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार का कोई अन्य सदस्य आपके ऊपर उस काम का बोझ हल्का कर सकता है जिसे खुद से करने में आपको परेशानी हो रही थी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के कारण आप तंदुरुस्त और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 
 

सिंह
 
आप जो कोई भी काम करने जा रहे हैं उसका फैसला करने से पहले आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह करने की जरूरत हो सकती है। गलत जीवनशैली की बीमारी से ग्रस्त लोगों को बहुत राहत मिलने की संभावना है। वित्तीय मामलों में आपको स्थिरता मिलेगी जिससे आपकी स्थिति मजबूत होने की संभावना है। किसी संपत्ति में निवेश करने से बड़ा फायदा होने की संभावना है, नजर जमाए रखें। शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति को हल्के में न लें। किसी अनपेक्षित मेहमान के घर आ जाने से घरेलू दिनचर्या में परिवर्तन संभव है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
 
कन्या
 
किसी काम को सही ढंग से पूरा करने के लिए सही दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा जा सकता है, कोई संक्षिप्त राह पकड़कर नहीं। नया रोमांस जिंदादिली की लहर आपका दिन बना सकता है। किसी के साथ सुखद यात्रा छोटी महसूस हो सकती है। कुछ लोग बड़े घर में रहने के लिए जा सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए समय निकालने की वजह से आपकी सराहना हो सकती है। अमीर ग्राहकों को जीतने के चक्कर में आपको पेशेवर मोर्चे पर ठेस लग सकती है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा पीला
 
 

तुला
 
आप किसी समारोह का आयोजन करने में व्यस्त रह सकते हैं। जिन लोगों को प्यार की तलाश है उनके चेहरे पर मुस्कान आने की संभावना है, बात बन सकती है। घरेलू मोर्चे पर हुए बदलाव की वजह से नए जोड़ों को कुछ सामंजस्य करने की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप तंदुरुस्त रह सकते हैं। घरेलू समारोह में शामिल होना आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृश्चिक
 
किसी मामले को लेकर जितना अधिक किया जा सकता था, उतना हुआ नहीं है इसलिए जो जैसा है वैसा ही रहने दे सकते हैं। एक पारिवारिक समारोह आपको उन लोगों से मिलने का मौका दे सकता है जिनसे आप आमतौर पर संपर्क में नहीं रह पाते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आपका प्रयास सफल रहने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर कुछ अच्छा होने के संकेत हैं। जिस तरह आप स्वास्थ्य को लेकर मेहनत कर रहे हैं, उसका फल मिल सकता है। आप पहले से अधिक तंदुरुस्त महसूस कर सकते हैं। हर मुद्दे को अपने नजरिए से समझने की कोशिश करें। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा
 
 

धनु
 
यदि काम को आप समय पर नहीं पूरा करेंगे तो धीरे-धीरे उसका बोझ बढ़ सकता है। किसी और के मामले में दखल देने से बचकर आप खुश रह सकते हैं। स्वास्थ्य और खुद के काम की वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं, लेकिन इसकी कोई ठोस वजह नहीं है। सख्त आहार और नियमित व्यायाम इस समय आपकी जरूरत है। आप किसी करीबी के द्वारा पैसे के मामले में ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे को तूल न देना सही रहेगा। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी 
 
मकर
 
आप किसी शारीरिक गतिविधि में भाग लेने के लिए समर्थ नहीं है। आपको जल्दी ही कुछ करने की जरूरत है। स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से आप झुंझलाहट का शिकार हो सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर काम की अधिकता आपके उत्साह को कम कर सकती है। कोई आर्थिक चाल फायदेमंद साबित होने वाली है। किसी पैतृक संपत्ति के मामले में विवाद कचहरी तक जा सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आप किसी बड़ी हस्ती की बराबरी कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
 

कुंभ
 
किसी परियोजना को जमीन पर लाने से पहले अंतिम समय में कोई समझौता करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा शुरू किया गया काम उन लोगों को पसंद आ सकता है जिनसे आपकी तरक्की जुड़ी है। किसी पैतृक संपत्ति से वापस आने वाली रकम आपकी आर्थिक स्थिति को रोशन कर सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आप किसी दिलकश इंसान के साथ का मजा ले सकते हैं। सुबह की सैर और जॉगिंग द्वारा आप फिट और दुरुस्त रह सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी 
 
मीन
 
किसी की अडिगता की वजह से आपको कानूनी मामले में कोई प्रगति मिलने की संभावना नहीं है। पेशेवर मोर्चे पर संसाधनों की कमी होने की वजह से आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ज्यादा कमाने की चाहत में आप तनाव में आ सकते हैं, इस परिस्थिति से खुद को रोकें। किसी अतिआवश्यक कारण से आप घरेलू समारोह में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको अपने प्रयास का फल मिल सकता है। समझौतावादी नजरिया रखें। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मैजेंटा

 
ये भी पढ़ें
शिव की अपार कृपा प्राप्ति के लिए श्रावण में अवश्‍य पढ़ें 'शिव चालीसा'