गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे

साप्ताहिक राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे - Weekly Horoscope
साप्ताहिक राशिफल (7 से 14 मई 2017) 
 
 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : प्रॉपर्टी के लिए पहल करने से भविष्य में अपना मकान हो सकता है। यात्रा पर जाने का लाभ मिलेगा, हालांकि इस दौरान आपको अत्यधिक खर्च का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। दांपत्य में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी। यह सप्ताह मिले-जुले नतीजे देने के साथ-साथ कुछ नई उपलब्धियां भी दे सकता है। भाग्य परिश्रम का सहयोगी बना हुआ है। कार्यक्षमता और कार्यरूप के अनुरूप नतीजे आ सकते हैं। लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। कारोबारी प्रस्ताव भी मिलेंगे। समस्याओं का समाधान जीवनसाथी के सहयोग से संभव है। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी 
उपाय : सूर्यास्त के बाद बहते पानी में प्रज्वलित दीप के साथ नारियल प्रवाहित करें।
 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : इस सप्ताह को आप चाहकर भी अपने मन-मुताबिक नहीं बना सकते जबकि आर्थिक स्थिति सुधरी रहेगी और पारिवारिक माहौल सामान्य से बेहतर होगा। वजह आपका प्रोफेशन है जिसमें आई कुछ बाधाओं को हटाना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आपकी सामान्य दिनचर्या को भी प्रभावित कर सकता है। आपको अपने कार्य, करियर या कारोबार या फिर व्यक्तिगत पेशे पर ध्यान देना होगा। भाग्य पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी निभानी होगी। जीवनसाथी के साथ प्यारभरी नोक-झोंक आपके रोमांस के लिए अच्छी होगी, लेकिन प्रेमियों के लिए वैचारिक मतभेद को लेकर सतर्कता जरूरी है। यात्रा अच्छी होगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : चांदी जैसा चमकीला
उपाय : नदी में मुट्ठीभर जौ प्रवाहित करें और भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
 
मिथुन (21 मई से 21 जून) : दूसरों के भरोसे रहने के बजाय खुद के विश्वास से ही कामकाज की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आमदनी प्रभावित नहीं होगी, लेकिन उधार के पैसे की वापसी के लिए प्रयास करना होगा। प्रोफेशन में सप्ताहांत तक व्यापक सुधार संभव है। कामकाजी व्यस्तता का असर घर-परिवार पर भी दिखेगा। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बन सकती है। प्रोफेशन में सक्रियता बढ़ानी होगी। करियर को लेकर निश्चिंत नहीं हो सकते हैं। सामान्य स्तर के इस सप्ताह में आपको अपनी कर्मठता का प्रदर्शन करना होगा। कार्यक्षेत्र में संयमित होकर सहकर्मियों को सतर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्द्धा की दौड़ में आगे निकल सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : मैरून
उपाय : प्रत्येक सोमवार को नदी में एक मुट्ठी जौ प्रवाहित करें। 
 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई ) : किसी मांगलिक या जन्मदिन पार्टी के आयोजन से पारिवारिक माहौल में खुशहाली छाई रहेगी, हालांकि दांपत्य पर व्यस्तता का असर दिखेगा। रोमांस के लिए फुर्सत के क्षण निकालने पड़ेंगे। सेहत की तरफ से कोई शिकायत नहीं रहेगी। मिले-जुले असर वाले इस सप्ताह में आपको कुछ अप्रत्याशित फायदा भी मिल सकता है। यह लाभ किसी यात्रा के दौरान संभव है। हो सकता है आपकी कोई कारोबारी यात्रा हो और आपको रुका हुए पैसा मिल जाए या फिर प्रॉपर्टी की खरीद संभव हो पाए। परिवार के लिए बहुत ही अच्छा समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल
उपाय : गाय को रोटी खिलाएं।
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी और इसका असर आपके घरेलू जीवन पर पड़ेगा। कुछ जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाने में आप असमर्थ रह सकते हैं या फिर प्रॉपर्टी के सिलसिले में नुकसान हो सकता है। वैसे प्रोफेशन के मोर्चे पर उलझे रहने के बावजूद संघर्ष के दिन खत्म होने वाले हैं। घनिष्ठ मित्र का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताहांत तक आपकी आमदनी में आशा के अनुरूप लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए अनुकूल समय है। धनागमन भी होगा। योग और अध्यात्म में दिलचस्पी बढ़ेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : चांदी जैसा चमकीला
उपाय : प्रात:काल 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल डालें।
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस सप्ताह आपको अपनी भाग्योन्नति का एहसास होगा। हर काम सहजता से संपन्न होने की परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कारोबार, करियर या व्यक्तिगत जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश और उमंग से सक्रिय बने रहेंगे। प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना सफल होगी। आमदनी बढ़ने के साथ-साथ धनागमन में गतिशीलता आ सकती है। हालांकि प्रॉपर्टी में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है या इस सिलसिले में काम बनते-बनते अटक सकता है। यात्रा होगी और दांपत्य में सरसता बनी रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : सफेद
उपाय : बहते हुए नदी के जल में नारियल प्रवाहित करें और प्रत्येक शनिवार को पीपल में पानी डालें।
 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : बहुत ही अच्छा गुजरने वाले इस सप्ताह में अपने करियर या कारोबार संबंधी कुछ नई संभावनाएं तलाशनी होंगी। लोगों से मिलने-जुलने या मोबाइल से संपर्क बनाए रखने से इस सिलसिले में फायदा मिल सकता है। यह कहें कि कामकाज के सिलसिले में बात बन सकती है। रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान लापरवाही नहीं बरतें। स्वास्थ्य उतार-चढ़ावभरा होगा, जो धूप-छांव की तरह आता-जाता रहेगा। औसत आमदनी पर ही संतोष करना होगा और आवश्यक घरेलू जरूरतें पूरी करनी होंगी। प्रॉपर्टी के संदर्भ में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दांपत्य में हंसी-खुशी का सुखद माहौल बना रहेगा। यात्रा के लिए उपयुक्त समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : समुद्री हरा
उपाय : प्रतिदिन 108 बार गायत्री मंत्र के जाप के साथ गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : भाग्योदय हो चुका है। समय हर मोर्चे पर आपके अनुकूल बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत ही धनागमन या आार्थिक स्थिति में सुधार संबंधी सूचना से होगी। प्रोफेशन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नौकरीपेशा वालों को तरक्की या कहें पदोन्नति हो सकती है। वेतन में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आपका साथ देगा। मन में काम करने का उत्साह और शरीर ताकतवर बना रहेगा। घर-परिवार संग आप इस सप्ताह मनोरंजक स्थलों पर घूमने का कार्यक्रम बनाएंगे। जीवनसाथी संग भी सैर-सपाटा संभव है। रोमांस खुशियों के रंगों से सराबोर रहेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 7।
भाग्यशाली रंग : सुनहला।
उपाय : नदी में सूखा नारियल प्रवाहित करें और गरीबों को भोजन करवाएं।
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : यह फलदायी सप्ताह है, लेकिन सेहत और प्रोफेशन के मामले में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। काम का बोझ रहेगा, लेकिन उसका निपटारा भी आसानी से हो जाएगा। नौकरी में तरक्की की गुंजाइश दिख रही है और अचानक धनलाभ होने वाला है। साथ ही परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशियां भी आने वाली है। दांपत्य में सहजता बनी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग और आपकी भावनाओं को बल मिलेगा। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। मन बहलाव के मौके मिलेंगे। इसके लिए आपको छोटी-सी यात्रा करनी पड़ेगी,हालांकि यह कारोबारी मदद वाली भी साबित हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 7 और 15 
भाग्यशाली रंग : ऑफ व्हाइट और रॉयल ब्लू।
उपाय : प्रतिदिन सायं को नदी जलता हुआ दीपक प्रवाहित करें। 
 

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : आप चाहकर भी अपनी योजना के अनुरूप कार्य में गतिशीलता नहीं ला पाएंगे। आपके प्रयासों और सूझबूझ के साथ अपनाई गई रणनीति के बावजूद करियर या कारोबार या फिर नौकरी में अड़चनों का सामना करना ही पड़ेगा। आमदनी में कमी या आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की आशंका है, फिर भी सप्ताह के मध्य तक आकस्मिक धनागमन की संभावना है। घर-परिवार में सहज और सुखद वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस की ताजगी का अनुभव होगा। प्रेमी युगलों या नवविवाहितों के लिए अच्छा समय है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
उपाय : प्रत्येक शनिवार की संध्या या प्रात:काल पीपल की जड़ में पानी डालें और सरसों तेल का दीप जलाएं।
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : बहुत ही सोच-विचार के साथ कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर हर निर्णय लेना होगा। सहकर्मियों के साथ सख्ती से पेश आना पड़ सकता है। काम के बोझ से मन में खिन्नता आ सकती है, ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। बहुत ही संयमित होकर कामकाज को निपटाना होगा। नौकरी में सीनियर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक स्तर पर भी कुछ अच्छा और सामान्य वातावरण का एहसास नहीं होगा। हालांकि घर में सबकुछ कुशल-मंगल रहेगा। आय में कमी नहीं आएगी और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : रॉयल ब्ल्यू
उपाय : प्रात:काल सूर्य को जल डालें।
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : जमीन-जायदाद को लेकर समय अनुकूल है। इसके लिए लिया गया निर्णय सही होगा। दांपत्य में जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा और प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। यात्रा करनी पड़ेगी। आप कुछ विकट पस्थितियों से गुजर सकते हैं, जो आर्थिक मामले के संबंध में हो सकता है। शारीरिक स्वस्थता बनी रहेगी। प्रोफेशन में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। उसकी अपनी गति बनी रहेगी। महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू करने में अभी थोड़ा और वक्त लग सकता है। संभव है उसके लिए शुभ घड़ी सप्ताहांत तक आ जाए।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल 
उपाय : प्रत्येक शनिवार को पीपल में पानी डालें और सरसों तेल का दीपक जलाएं।