मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 फरवरी 2016)

साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 फरवरी 2016) - weekly horoscope
नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : 
 
करियर या प्रोफेशन में समस्याओं के समाधान या आई हुई अड़चनों को दूर करने के लिए सहकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा। तरक्की की नई राह बनेगी। मेहनत से अनुकूल सफलता हासिल होगी। मिलेजुले असर लिए सामान्य से बेहतर परिणामों वाले सप्ताह में आपको कुछ प्रयास सौंपे गए कार्य को पूरे करने संबंधी आवश्यक होंगे। रोजमर्रा की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रखनी होगी। व्यस्तता से भरा सप्ताहांत बीतेगा। कुछ यात्राएं आवश्यक होंगी। आय-व्यय का संतुलन बनाने के लिए कुछ काम खुद संभालने होंगे। दांपत्य में रोमांस की सहजता रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंकः 3
भाग्यशालीरंगः पीच
 


 

 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : 
 
यदि आप नौकरी में हैं या अपने कारोबार से जुड़े हैं तो विभागीय पदोन्नति के साथ-साथ अवकाश मनाने के लिए छुट्टी की उम्मीद कर सकते हैं। यह कहें कि बीते दिनों के तनाव का दौर खत्म होने को है। वैसे समय पर काम पूरा करने का भी दबाव रहेगा। आपको घर-परिवार की समस्याएं सुलझानी होंगी। मानसिक तनाव अस्वस्थता का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग राहत देगा। आकस्मिक धनागमन संभव है। प्रॉपर्टी में नुकसान की आशंका है। कोई धूर्त व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है या फिर आप अपनी ही अनुभवहीनता के शिकार हो सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंकः17
भाग्यशाली रंगःगुलाबी
 
 


 

मिथुन (21 मई से 21 जून) : 
 
इस सप्ताह आपकी सेहत चिंता कारण बन सकती है। जीवनशैली में बदलाव संभव है। आहार सेवन में परहेज भी करने की सलाह माननी होगी। प्रोफेशन के मार्चे पर भी सक्रियता बनाए रखने पर जोर होगा। ध्यान रहे कहीं आपकी मेहनत बेकार न जाने पाए। व्यवसाय की शुरुआत के लिहाज से उपयुक्त समय है। संचार के आधुनिक साधनों का उपयोग कारोबार में उपयोगी होगा। आय बढ़ेगी। यात्रा और प्रॉपर्टी के सिलसिले में मनोनुकूल सूचना मिलेगी। वैवाहिक आयोजन के सिलसिले में उपहार खरीदने होंगे। स्मार्टफोन की खरीद भी संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।  
 
भाग्यशाली अंकः22
भाग्यशाली रंगः रॉयल ब्लू
 
 


 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई ) : 
 
इस सप्ताह प्रोफेशन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। कामकाज में तरक्की या सौंपे गए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए संचार साधनों का इस्तेमाल उपयोगी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में अस्थिरता आ सकती है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक धनागमन होने से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का पूरा साथ बना रहेगा। शारीरिक तंदुरूस्ती के साथ कार्यक्षमता से कार्यक्षेत्र में उत्साहित बने रहेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ खुशी के पल गुजारना संभव होगा। प्रॉपर्टी के लिए किसी करीबी मित्र की मदद मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
भाग्यशाली अंकः 4
भाग्यशाली रंगः स्लेटी रंग
 
 

 

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : 
 
इस सप्ताह के मध्य तक आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। साथ ही धनागमन भी हो सकता है। प्रोफेशन में बदलाव के लिए नए बैठक की आवश्यकता होगी। जीवनशैली में थोड़े से बदलाव से आनंद भाग्योदय का अनुभव हो सकता है। जो भी कार्य सामने आए उसे तत्परता से पूरा करना आवश्यक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से आपका मनोबल बना रहेगा। कमजोर आर्थिक स्थिति के दौरान सहनशीलता काम आएगी। बेवजह के मानसिक तनाव से बचना होगा। प्रेमियों को धूर्त आदतों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
 
भाग्यशाली अंकः8
भाग्यशाली रंगः बैंगनी
 
 

 


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : 
 
इस सप्ताह आधुनिक संचार माध्यमों का इस्तेमाल महत्वपूर्ण हो सकता है। इनके जरिए आप लंबित काम आसानी से निपटाने में सफल हो सकते हैं। अच्छी सेहत, प्रफुल्लित मन और कामकाज में सक्रियता से कुछ पाने की उम्मीदें पूरी होंगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा। नई दोस्ती होगी। प्रोफेशन में गतिशीलता आएगी। पारिवारिक सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्कता आवश्यक है। जीवनसाथी संग मधुरता बनी रहेगी और साथ-साथ घूमने जा सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंकः7
भाग्यशाली रंगःकेसरिया
 
 


 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : 
 
भाग्य और परिश्रम का अच्छा तालमेल होने से इस सप्ताह जीवन में मधुरता का अहसास होगा। फिर भी ध्यान रहे कि मनोकामना के साथ-साथ महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति तभी हो सकती है जब आप स्वास्थ्य, प्रोफेशन और आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान बनाए रखें। कामकाजी गतिविधियां बनेंगीं और उस अनुरूप आपको सक्रियता बढ़ानी होगी। करियर के संबंध में सकारात्मक नतीजे का इंतजार करना होगा। नौकरी में कामकाज का बोझ रहेगा, तो आपको घर-परिवार में आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्वाह संभव होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सुझाव उपयोगी साबित होगा।  
 
भाग्यशाली अंकः5
भाग्यशाली रंगः हरे रंग के सभी शेड
 
 

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : 
 
भाग्योदय की उम्मीद है, लेकिन मिलेजुले असर वाले सप्ताह में सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज को प्राथमिकता के आधार पर सहेजना और निपटाने में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा और प्रोफेशन में संभावित बदलाव को लेकर बैठकों में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही रूके हुए कार्य में तेजी आ सकती है। सैर-सपाटे पर जाने की योजना बनेगी। जीवनसाथी की जरूरतें पूरा करने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी के लिए अनुकूल समय है।
 
भाग्यशाली अंकः 11
भाग्यशाली रंगः क्रीम
 
 

 


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : 
 
इस सप्ताह भले ही प्रोफेशन में गतिशीलता बनी रहेगी और करियर में कुछ बदलाव आ सकता है, लेकिन नकारात्मकता का अहसास घरेलू मोर्चे पर हो सकता है। इसका कारण पुश्तैनी जमीन-जायदाद होगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा जरूरी होगी। सप्ताहांत में आप किसी रोग को लेकर आशंकित हो सकते हैं। आपकी व्यस्तता का असर व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। नौकरी से संबंधित मामले निपटने की संभावना है। प्रेमियों को रोमांस का आनंद उठाने के सिलसिले में डेटिंग पर जा सकते हैं। नवविवाहितों के लिए अच्छा सप्ताह है।
 
भाग्यशाली अंकः 1
भाग्यशाली रंगःफीका पीला
 
 

 

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : 
 
कार्यक्षेत्र चाहे जिस भी प्रोफेशन का हो उनमें आपकी भागीदारी इस सप्ताह महत्वपूर्ण हो सकती है। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना जरूरी होगा। इस सप्ताह नए लोगों से बना संपर्क भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों  के साथ तालमेल बना रहेगा। नई योजना पर कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। इसमें भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों पर ध्यान देना होगा। उनकी जरूरतों की अनदेखी ठीक नहीं होगी। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतनी होगी। जीवनसाथी संग प्रेम-भाव बना रहेगा।
 
भाग्यशाली अंकः15
भाग्यशाली रंगः चॉकलेटी
 
 

 


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : 
 
इस सप्ताह आप परिवार के मुख्य सदस्यों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। इस संबंध में यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रोफेशन को लेकर असंतुष्ट होने की जरूरत नहीं है। साथ ही अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता नहीं करें। करियर बेहतर बनने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार और धनागमन संभव है। सप्ताहांत में खान-पान का असंतुलन स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। प्रोफेशन या नौकरी से कोई शिकायत नहीं रहेगी। लाभकारी योजना संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा।
 
भाग्यशाल अंकः2
भाग्यशाली रंगः ऑफ व्हाइट
 
 

 

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : 
 
मिलेजुले असर लिए हुए सप्ताह में प्रोफेशन की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है या घरेलू मुश्किलों से छुटकारा संभव है। आर्थिक स्थिति में अनुकूल लाभ की उम्मीद है। सप्ताह के मध्य तक धनागमन संभव है। सौंपे गए कार्य को पूरा करने में तेजी आएगी। घरेलू शुभ आयोजन की खुशी में तीर्थस्थान पर जाने की योजना बनेगी। लंबी यात्रा के भी योग हैं। स्वास्थ्य की देखभाल आवश्यक होगी। आध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। नई मित्रता रंग लाएगी। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बनी रहेगी।
 
भाग्यशाली अंकः9
भाग्यशाली रंगः मर्जेंटा