शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast

साप्ताहिक राशिफल (10 से 17 मई 2015)

साप्ताहिक राशिफल (10 से 17 मई 2015) - Weekly Forecast
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 



 

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं गुजरेगा, जबकि आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना है। प्रोफेशन लाइफ सामान्य रहेगी। पारिवारिक जिंदगी में सहजता बनी रहेगी, फिर भी आप किसी कमी की वजह से उलझे हुए महसूस करेंगे। बेवजह का तनाव बने रहने से पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी घरेलू काम से आवश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। सड़क मार्ग की यात्रा से बचना सही निर्णय होगा। चोट या किसी दुर्घटना की आशंका है। प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की योजना नहीं बनाएं, यही आपके लिए अच्छा होगा है। पूंजी निवेश के लिए भी समय उपयुक्त नहीं है। 
 
भाग्यशाली अंक : 2 और 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी और बैंगनी। 
 
 


 


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : मिला-जुला गुजरने वाला सप्ताह है। खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ आपको सेहत का तोहफा मिलने वाला है। आप इस सप्ताह तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि शुक्रवार को ज्यादा भागदौड़ का असर शरीर पर भी पड़ सकता है। आपके विचारों का असर कार्यक्षेत्र में साफतौर पर दिखेगा। सहयोगी आपकी योग्यता का लोहा मानेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। उसमें कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। यात्रा के भी संयोग हैं। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में पहल कर सकते हैं। इसके लिए जीवनसाथी या फिर घर के विशिष्ट व्यक्ति की सलाह लेना सही होगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 17 और 5
भाग्यशाली रंग : नेवी ब्लू और नीलापन लिए हरा।
 

 


 


मिथुन (21 मई से 21 जून) : यह सप्ताह अच्छा रहेगा, जबकि आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा नहीं महसूस करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा या फिर आप पर अत्यधिक काम का बोझ आने वाला है। बिजनेस या नौकरी में जूझना पड़ सकता है। इन सबके बावजूद आप चाहें तो धन-संपदा के मामले में सफल हो सकते हैं। मकान या वाहन की खरीदी हो सकती है, लेकिन परिवार में अशांति का माहौल बनने की आशंका है। वैसे आपको जीवनसाथी से सहयोग की उम्मीद है। प्रेमी युगल के लिए अच्छा समय है। 
 
भाग्यशाली अंक : 18 और 8 
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा रंग और चमकीला ब्लू
 
 


 


कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : बहुत ही अच्छे नतीजे वाले इस सप्ताह में आपको कारोबारी, करियर या पारिवारिक स्तर पर जूझना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को लेकर परेशानी रहेगी। आपकी एक गलती का खामियाजा कइयों को झेलना पड़ सकता है। भविष्य में आर्थिक नुकसान का डर सताएगा। ऐसा ही कुछ परिवार में जरूरतों की पूर्ति को लेकर भी हो सकता है। बच्चों की जिम्मेदारी निभाने में असहाय महसूस कर सकते हैं। इसके बावजूद आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में की जाने वाली आपकी यात्रा सुखद और धनलाभ वाली होगी। दांपत्य में तनाव पूरे सप्ताह बना रहेगा जिसका असर आपके दूसरे कार्यों पर भी पड़ सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 11 और 15 
भाग्यशाली रंग : नारंगी और नेवी ब्लू 
 
 


 


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : इस सप्ताह आप जो भी काम करें, उसमें सेहत के प्रति सावधानी रखें। यदि किसी तरह की दवाई चल रही है, तो उसे अनियमित नहीं होने दें। खान-पान पर ध्यान दें। इसी तरह से इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने वाली है। अनावश्यक खर्च आ सकता है। कारोबारी क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मिला-जुलाकर सामान्य गुजरने वाला सप्ताह रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए संबंधित लोगों से बातें होंगी, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाएंगी। दांपत्य में अविश्वास पनप सकता है। जीवनसाथी से नोक-झोंक नहीं करें तो अच्छा है। परिवार समेत यात्रा की योजना बन सकती है। 
 
भाग्यशाली अंक : 22 और 9
भाग्यशाली रंग : ब्लू और नींबू जैसा रंग 
 
 


 


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस सप्ताह किस्मत आपके साथ है। सकारात्मक पहल कर सपने साकार कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धनलाभ आपकी किस्मत पर निर्भर है। नौकरी या कारोबार में आप पर से काम का बोझ हट जाएगा। दूसरों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर काम करना होगा अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो सुखद और उद्देश्य की पूर्ति वाली साबित होगी। दांपत्य में प्रेम का विस्तार मिलेगा। रोमांस के यादगार पल गुजार सकते हैं। प्रेमी युगलों के लिए भी अच्छा समय है। 
 
भाग्यशाली अंक : 6 और 11
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा और गहरा आसमानी 
 
 


 


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : सारी पुरानी समस्याओं, उलझनों और वाद-विवाद से दूर रहकर मन लगाकर काम करने वाला सप्ताह है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ व्यावसायिक संबंधों में भी सुधार होने वाला है। अच्छे कारोबारी नतीजे आने वाले हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। सेहत के लिहाज से तरोताजा बने रहेंगे। चुस्ती-फूर्ति से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम में आई प्रगाढ़ता आपको ऊर्जान्वित कर देगी। आप चाहें तो परिवार के साथ सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू माहौल सुखमय और शांतिप्रिय बना रहेगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 9 और 7
भाग्यशाली रंग : क्रीम और नारंगी 
 
 


 


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : यह सप्ताह अच्छा नहीं गुजरने वाला है। हर स्तर पर सतर्कता और व्यवहार में सहजता के साथ-साथ वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। हालांकि आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छिटपुट धनलाभ की भी संभावना है। कारोबारी क्षेत्र में आपको क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। सीनियर के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। परिवार में प्रतिष्ठा को लेकर सवाल उठ सकते हैं। खासकर दांपत्य में आपकी पहचान में खोटी साबित की सकती है। जीवनसाथी का आप पर से भरोसा उठ सकता है। मजबूरी में यात्रा करनी पड़ेगी, जो कष्टदायी हो सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 11 और 6
भाग्यशाली रंग : बेबी पिंक और मोतिया रंग
 
 


 


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : इस सप्ताह की ग्रह दशा आपके पक्ष में बन रही है। आकस्मिक लाभ की पूरी संभावना बन रही है। आर्थिक मामले में किए गए थोड़े से प्रयास से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। पारिवारिक जरूरतें पूरी हो सकती है और बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने में सफल हो सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में मित्र की मदद से नई पहल कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। चिंतन-मनन लाभदायी होगा। दांपत्य में नोक-झोंक का दौर अब खत्म हो चुका है। सुखद और प्रेम की मधुरता बढ़ाने वाला समय आ गया है। यात्रा के लिए भी उपयुक्त समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 1 और 17
भाग्यशाली रंग : बेबी पिंक और चमकीला ग्रे 
 
 


 


मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) : अच्छी तरह से स्वागत करें इस सप्ताह का, कारण आप योजनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। छोटी-सी यात्रा और मित्र के सहयोग से एक बड़े कार्य की बुनियाद रखी जा सकती है। सेहत सामान्य बना रहने वाला है। न तो शारीरिक अस्वस्थता आने वाली है और न ही जरूरत के मुताबिक खर्च के लिए पैसे की कमी महसूस होगी। प्रयास के साथ भाग्य का अच्छा तालमेल बना हुआ है। प्रोफेशन में गति बनी रहेगी। सब कुछ बाधारहित चलता रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और जीवनसाथी से प्रेरणा और प्रशंसा मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद के लिए पारिवारिक समर्थन जरूरी होगा। 
 
भाग्यशाली अंक : 18 और 1
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी और गुलाबी
 
 


 


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : यह बहुत ही अच्छा सप्ताह है। 7 दिनों के दौरान आप जो भी करेंगे, उसमें आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। यह कहें कि भाग्यवर्धक सप्ताह है। आप चाहे जिस भी प्रोफेशन में हों, चौतरफा लाभ के योग बने हुए हैं। कारोबार करते हैं तो रुका हुआ पैसा मिल सकता है। यदि नौकरी में हैं तो बोनस के साथ तरक्की हो सकती है। सप्ताहांत में आप सपरिवार मन-बहलाव और मनोरंजन के लिए छोटी-सी यात्रा से आप तरो-ताजा महसूस करेंगे। पूरे सप्ताह आप में एक जोश और उत्साह भरा रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और विश्वास की प्रगाढ़ता कायम होगी।
 
भाग्यशाली अंक : 3 और 2
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा पीला और क्रीम रंग
 
 


 


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : मिले-जुले रूप में कहा जाए तो यह अच्छा गुजरने वाला सप्ताह है, लेकिन किसी भी क्षेत्र में नएपन की गुंजाइश नहीं बन रही है। धनलाभ होगा, लेकिन बचत नहीं होगी। पूंजी निवेश के लिए योजना बन जाएगी, लेकिन वह पर्याप्त धन के बगैर पूरी नहीं हो पाएगी। जितना परिश्रम करेंगे उतना ही फल मिलेगा। न कम न ज्यादा। यह कहें कि किसी भी काम के लिए भाग्य के भरोसे बैठे रहना ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति बगैर यात्रा के पूरी नहीं होगी। प्रेम के मामले में समय ठीक है, लेकिन इसमें दिखावा करने से बचना होगा।
 
भाग्यशाली अंक : 7 और 3
भाग्यशाली रंग : चांदी की तरह स्लेटी और गुलाब का रंग