बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Bhavishyavani

साप्ताहिक राशिफल (7 से 14 फरवरी 2016)

साप्ताहिक राशिफल (7 से 14 फरवरी 2016) - Weekly Bhavishyavani
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 


 
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीच।
 
स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भवन खरीदने में कुछ वक्त लग सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
 

 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही अनूठा स्वास्थ्य लाभ रहेगा। सेहत के लिए फायदेमंद वस्तुओं के उपयोग पर जोर रहेगा। विदेश संदर्भों में कानूनी भागदौड़ हो सकती है। निजी रिश्तों में रोचक वार्ताएं होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़ें, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, समझदारी से काम लें।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सैफरुन।
 
प्रतियोगी क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता रहेगी। उच्च संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ की योजनाओं पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। तन सुन्दर व मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। सप्ताहांत में भू-जायदाद के मामलों में कोई व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किंतु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बचने में कामयाब रहेंगे।
 
 

 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
आजीविका के क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। मासिक आय में इजाफा रहेगा। माता-पिता आपके कार्य-व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक परंपराओं में आस्था रहेगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी रखें।
 
 

 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला।
 
प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यों में क्रमश: सफलता की ओर बढ़ेंगे। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। जीवन में सुख-संतोष रहेगा। प्रणय प्रकरणों में तनाव समाप्त होंगे। धार्मिक व आर्थिक उन्नति हेतु अभी और प्रयास करने होंगे। निकट रिश्ते की मदद हेतु लंबी यात्रा हो सकती है। अधिक खर्च होने की आशंका है।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। संतान पक्ष के उच्च शैक्षिक प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में कार्यक्षेत्र से संबंधित अचानक कोई यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के मध्य मतभेद उभर सकते है, अनावश्यक तीखी प्रतिक्रिया से बचें। जमीन-जायदाद में विवाद की आशंका है।
 
 

 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
वित्त, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी, कला, साहित्य व प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में सफलता की नई उड़ान भरेंगे। अपनी योग्यता व कार्यक्षमता का उपयोग कर कठिनाइयों को दूर करेंगे। पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार व सेहत में अधिक खर्च हो सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।
 
 

 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
आत्मबल व सकारात्मक सोच से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। शैक्षिक पहलुओं को निखारने में रुचि रहेगी। कारोबार बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग रहेगा। प्रणय-प्रसंगों में निकटता रहेगी। मनोविनोद व मनोरंजन का आनंद बढ़ेगा। लेन-देन व अदालती मामलों के विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
इस सप्ताह आर्थिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: प्राप्त होगी। प्रबंधन, शोध, कला व तकनीकी क्षेत्रों में विकास की ओर बढ़ेंगे। प्रेम प्रकरणों व विदेश संदर्भों में उठापटक की आशंका है। स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है, खान-पान व दिनचर्या को नियमित करना होगा। यात्रा में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।
 
 

 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच।
 
आर्थिक व शैक्षिक स्तर लगातार उच्च होगा। औद्योगिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। खेल व राजनीतिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद की दावेदारी मजबूत होगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। यात्रा व जायदाद में कोई पहचाना व्यक्ति मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत शिथिल हो सकती है, पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
 
व्यापारिक क्षेत्रों में किसी द्विपक्षीय लाभ के मुद्दों पर मुहर लग सकती है। कठिन प्रयासों के बाद उम्मीदों के अनुसार आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। जीवनस्तर उच्च होगा। कहीं न कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। सेहत संदर्भों में चल रही परेशानियों का अंत होगा। नियमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। 
 
 

 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें।