गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Bhavishyavani
Written By Author पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 दिसंबर 2014)

साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 दिसंबर 2014) - Weekly Bhavishyavani
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीला।


 
अध्यापन, चिकित्सा, तकनीक व पत्रकारिता के क्षेत्रों में सफलता की ओर बढ़ेंगे। निर्देशन व प्रबंधन के क्षेत्रों में आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। कुछ मामलों में विरोधी तनाव दे सकते हैं। किसी गोपनीय तथ्य को विरोधियों के सामने न प्रकट करें। माता-पिता व भाई के सहयोग से सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संदर्भों में गिरावट की आशंका रहेगी। तामसिक आहार के सेवन से बचें।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ब्ल्यू।
 
तमाम रुकावटों के बाद भी तकनीक, हास्य-व्यंग्य, अध्यापन, प्रशासन में सफलता मिलेगी। सुरीले स्वर व कला प्रदर्शन का तजुर्बा सम्मान दिलाएगा। पिछले दिनों से चल रही छोटी-छोटी स्वास्थ्य पीड़ाएं समाप्त होंगी। आय के स्रोतों की शिथिलता से धनाभाव की स्थिति आ सकती है, सजगता बनाए रखें। बेहतर होगा कि स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, किसी को कटु शब्द न कहें। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति कुछ रुकावटों के बाद समाप्त होगी।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
कार्यक्षेत्र में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। सेवा व अनुबंध कार्यों में प्रगति के संकेत प्राप्त होंगे। सहकर्मियों व मित्रों के साथ रोचक यात्रा के योग रहेंगे। शैक्षिक व तकनीक सफलता से उत्साह रहेगा। कुछ संदर्भों में धन मामलों के विवाद हो सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से बचते हुए धैर्य से काम लें। सप्ताह के तृतीय भाग में सेहत व अर्थ संबंधों में गिरावट हो सकती है इसलिए जंकफूड्स के साथ ही तामसिक आहारों से बचें।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
कार्य व व्यापार में चल रही कठिनाइयों का अंत होगा। लाभकारी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन के आंगन में शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। धनलाभ के कुछ नायाब तरीकों पर अमल होगा। स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने हेतु भागदौड़ बढ़ेगी, जो आगामी समय में सामान्य होगी। संबंधित कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। निवेश व यात्रा में सावधानी रखें।
 
सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें। 
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
शैक्षिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में चल रही कठिनाइयां कम होंगी। सौंदर्य व तकनीकी क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि संदर्भों में लाभ की सूचनाएं प्राप्त होंगी। क्षमताओं व योग्यताओं का सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता व भाई से छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें, यह स्वास्थ्य व सम्मान को खराब कर सकता है। धर्माश्रमों में आटा या चीनी दें। भवन निर्माण व वाहन क्रय करने में अभी और समय लग सकता है।
 
धर्मस्थलों में चावल व पीले रंग की दाल का दान दें।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
चेहरा हरा-भरा व मनमोहक लगेगा। त्वचा रोगों से छुटकारा मिलेगा। वाहन व भवन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। विवादित संपत्ति के क्रय से बचें। प्रेम संबंधों में ऐसा कदम न उठाएं, जो परेशानी का कारण बने। अचानक ही कोई यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में सीमा विवाद बढ़ सकते हैं जिन्हें आप विवेकपूर्वक हल करने में सफल रहेंगे।
 
पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।
 
 


 
तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
भौतिक जीवन में आधुनिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। भवन व वाहन खरीदने की सामर्थ्य रहेगी। व्यापार क्षेत्र में पूर्ववर्ती नुकसान की भरपाई कुछ हद तक होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रशासनिक क्षेत्रों में अचानक ही भागदौड़ हो सकती है। परिवार के साथ व्यर्थ की बहस या मनमुटाव से बचें। किसी उच्चाधिकारी के निर्देशन में दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
तकनीक, चिकित्सा, शोध के क्षेत्रों में योग्य व कुशल व्यक्ति के रूप में अपनी छवि स्थापित करेंगे। सेवा क्षेत्रों में योग्यताओं का लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में किस्मत साथ देगी। आपके स्वभाव व विचार लोगों को लुभाने वाले रहेंगे। स्वस्थ व संयम के छोटे-छोटे कदमों से सेहत में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
राजनीतिक, प्रशासनिक व निजी क्षेत्रों में नेतृत्व की क्षमताएं रहेंगी। पारिवारिक जीवनस्तर उच्च व सुखद रहेगा। व्यापारिक उन्नति की परस्पर चर्चाएं होंगी। सकारात्मक सोच व मनोबल में इजाफा होगा। आय के स्रोतों से मध्यम श्रेणी का लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संदर्भों में तनाव समाप्त होगा। स्वजनों के मध्य पैतृक संपत्ति को लेकर कहा-सुनी की आशंका है, आवेश में कोई ऐसा कदम न उठाएं।
 
धर्मस्थलों में देशी घी का दान दें।
 
 

 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यालय संबंधी अचानक ही कोई लंबी यात्रा हो सकती है। किया गया पूंजी निवेश लाभ के अवसर देगा। कार्य करने की क्षमता से अलग ही पहचान बनाएंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से पारिवारिक खुशियों में इजाफा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कारोबार से संबंधित कोई हवाई या समुद्री यात्रा हो सकती है। किसी अजनबी का भरोसा न करें, कीमती सामान संभालकर रखें।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
कार्यक्षेत्र में खुशियां प्राप्त होंगी। पदोन्नति के शुभ योग रहेंगे। पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। अर्थलाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी सहयोगी कारोबारी का पुनः सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु अदालती विवादों को पुनः उठा सकते हैं। कार्य करने का तजुर्बा रंग लाएगा। सप्ताहांत में भाई व पितृ पक्ष से तनाव उभर सकते हैं। अनावश्क क्रोध व विवाद हानिप्रद हो सकता है।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
 
वित्त व आजीविका की उन्नति हेतु महत्वपूर्ण बैठक होगी। उत्पादों की बिक्री में इजाफा होगा। फिल्म, कला, उद्योग व शैक्षिक संस्थानों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएगी। प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां देख मन मुग्ध होगा। पितातुल्य बुजुर्ग के सहयोग से सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।
व्यय की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। अनावश्यक व्यय से बचें।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।