बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

28 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

28 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- प्रयास सफल होंगे। आय के साधन मिलेंगे। निवेश शुभ फल देगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। यात्रा सफल रहेगी। 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
वृषभ- वाद-विवाद से दूर रहें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। घर-बाहर अशांति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
मिथुन- मन चंचल रहेगा। सावधान रहें। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
कर्क- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बड़े कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।  
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
 
सिंह- उत्सव आदि का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। यात्रा सफल रहेगी। 
कल्याणकारी उपाय- अनाथ बच्चों की सहायता करें।
 
कन्या- विवाद से दूर रहें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। मनोनुकूल कार्य न होने से क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
तुला- परिश्रम का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। मनोवांछा पूर्ण होने के योग हैं। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
वृश्चिक- आय के स्रोत मिलेंगे। मनमाफिक कार्य होने से उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
धनु- अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। रोजगारादि में मनोनुकूल लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
मकर- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। विवाद से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
कुंभ- रुका हुआ धन वापस आ सकता है, प्रयास करें। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
मीन- आय के नए साधन मिलेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।