शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

2 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

2 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय लाभ देंगे। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
वृषभ- अचानक हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न उठाएं। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
मिथुन- गृहस्थ सुख मिलेगा। घर-बाहर शांति रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यापार-नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
 
कर्क- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी इत्यादि में प्रमोशन-इनाम मिल सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। शुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
सिंह- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। देव-दर्शन सुलभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को मार्गदर्शन मिलेगा। 
कल्याणकारी उपाय- किसी अपंग को पेट भर भोजन कराएं।
 
कन्या- परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। व्यर्थ तनाव व भागदौड़ रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें। 
 
तुला- कार्य की प्रशंसा सब लोग करेंगे। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
वृश्चिक- अचानक लाभ के संयोग बनेंगे। बुद्धिजीवी वर्ग लाभान्वित हो सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी। 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
धनु- घर-बाहर शांति रहेगी। कार्य की रुकावटें बाहरी मदद से दूर होंगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। 
कल्याणकारी उपाय- भगवान के किसी भी मंदिर में नैवेद्य चढ़ाएं।
 
मकर- जोखिम न लें। अचानक हानि-दुर्घटना के योग हैं। कलहदायक वातावरण बनेगा। मनोमालिन्य रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कुंभ- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। भाग्योन्नति हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
मीन- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश, नौकरी आदि से लाभ होगा। पुराने मित्र मदद करेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।