शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

16 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

16 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कलहपूर्ण वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
वृषभ- मेहनत कम, लाभ ज्यादा होगा। भाग्योन्नति के प्रयास करें। निवेश-नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। पुराने मित्र मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें। 
 
मिथुन- आय के नए साधन मिल सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें। 
 
कर्क- जीवनसाथी से लाभ होगा। उन्नतिदायक अवसर आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
सिंह- विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कन्या- रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
तुला- आय के साधन मिलेंगे। व्यर्थ खर्च न करें। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं। 
 
वृश्चिक- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यापार-निवेश, नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बड़े-बुजुर्गों की सहायता करें।
 
धनु- विवाद से बचें। चोट-चोरी आदि से हानि हो सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें। 
 
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। मित्र मिलन होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
कुंभ- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।
 
मीन- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफल‍ता मिलेगी। निवेश शुभ फल देगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।