गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

15 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

15 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- मेहनत कम, लाभ ज्यादा तथा निवेश शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को मोदक चढ़ाएं।
 
वृषभ- आय के नए साधन मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। बाहर मदद से कार्य होंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
मिथुन- अचानक शुभ कार्य होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
कर्क- विवाद में न पड़ें। मनमाफिक कार्य न होंगे। क्लेश होगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
सिंह- रुका हुआ धन मिल सकता है। कार्य भी बाधा दूर होकर लाभ होगा। निवेश-नौकरी शुभ फल देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
 
कन्या- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद में न पड़ें। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता देगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 
तुला- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराने संबंधी मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी के दर्शन करें। 
 
वृश्चिक- विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
धनु- गृहस्थ सुख मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेश यात्रादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
 
मकर- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के सौदे होंगे। विवाद न करें। पुराने संबंध कार्य करवाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
कुंभ- पकवा‍नादि का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें। 
 
मीन- विवाद न करें। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।