गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

10 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

10 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है निवेश-नौकरी अनुकूल रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
 
वृषभ- मनमाफिक कार्य न होंगे। तनाव व अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मिथुन- दिया हुआ धन वापस आ सकता है, प्रयास करें। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
 
कर्क- विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। धनप्राप्ति होगी। जीवनसाथी से लाभ व अनुकूलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
सिंह- धार्मिक कार्य होंगे। रोजगार के लिए प्रयास करें। शुभ समाचार मिलेंगे। मिष्ठान्न-पकवान का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को खीर का नैवेद्य लगाएं।
 
कन्या- विवाद से बचें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
तुला- गृहस्‍थ सुख मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा में हानि संभव है। निवेश शुभ लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न बांटें।
 
वृश्चिक- रोजगार प्राप्ति संभव है। शत्रु शांत रहेंगे। व्यवसाय-निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्र मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
धनु- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। साक्षात्कार, परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
 
मकर- जोखिम-जमानत के कार्य न करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिश्रम का फल नहीं मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कुंभ- कम मेहनत में लाभ ज्यादा होगा। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
मीन- लाभ के साधन मिलेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेशादि से लाभ होगा। मददगार मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।