गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. November 16 Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

16 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

16 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - November 16 Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- आनंदोत्सव में भाग लेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी आदि में लाभ होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 

 


 


वृषभ- मनमाफिक कार्य में व्यवधान आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 


 


 


मिथुन- मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


कर्क- आय के नए साधन मिल सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। मनमाफिक कार्य होंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


सिंह- अचानक शुभ संयोग उपस्थित होंगे। अवसर का लाभ उठाएं। परिश्रम अधिक होगा। व्यय बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दुर्गाज‍ी को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 


कन्या- अचानक हा‍नि-दुर्घटना हो सकती है। मनमाफिक कार्य नहीं होंगे। विवाद व जोखिम से बचें। अशुभ समय। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है, प्रयास करें। भाग्योन्नति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें। 
 
 


 


वृश्चिक- आय के साधन मिलेंगे। बाहरी मदद से कार्यों में गति आएगी। अस्वस्थता रह सकती है। निवेश लाभ देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को वस्त्र भेंट करें। 
 
 


 


धनु- धार्मिक यात्रा हो सकती है। नए अनुबंधों के योग बनेंगे। किए गए कार्य अब लाभदायक रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। मनोमालिन्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


कुंभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय होगी। साक्षात्कार-परीक्षादि में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 
 
 


 



मीन- भाग्योन्नति हो सकती है। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। बड़े सौदों से लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।