गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. monthly horoscope october

अक्टूबर 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

अक्टूबर 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए - monthly horoscope october
* कैसा गुजरेगा अक्टूबर माह, जानिए 12 राशियाें का भविष्य-फल 
 

 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। कृषि लाभ देगी। माता को कष्ट हो सकता है। पत्नी पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 3, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। कृषि में हानि होगी। स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दि. 8, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि से लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आएगी। कोर्ट-कचहरी में परेशानी आएगी। 
 
दि. 4, 16 शुभ हैं, 5 अशुभ है। 
राम-रक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। किसी मित्र से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। 
 
दि. 6, 21 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में वृद्धि वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माता पक्ष से कष्ट रहेगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट दूर हो सकते हैं। 
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। भाई एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में हानि होगी। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि लाभ देगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


तुला : तुला राशि वाले जातकों लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। माता-पिता से दूरी के योग बन रहे हैं। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दि. 11, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि सामान्य रहेगी। सामाजिक-धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के आपसी झगड़े (वाद-विवाद) से बचें। 
 
दि. 2, 17 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : राशि वाले जातकों के लिए यह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। भौतिक सुविधा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। कृषि में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। मित्र सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दि. 6, 26 शुभ हैं, 4 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक तकलीफ वाला हो सकता है। व्यापार हानि देगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों के साथ तालमेल में परेशानी आ सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। किसी अनजान से परेशानी या कष्ट आ सकता है। 
 
दि. 13, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन लाभ वाला रहेगा। राजनीति में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कष्ट देगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
राम-रक्षा स्तोत्र की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। भाई से कष्ट के योग हैं। राजनीति में विजय प्राप्त होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्त्री को कष्ट होगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। 
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।