शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope February 2015
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

फरवरी 2015 : क्या लाया है यह माह आपके लिए...

फरवरी 2015 : क्या लाया है यह माह आपके लिए... - Monthly Horoscope February 2015
फरवरी 2015 राशिफल : जानिए कैसा होगा यह माह आपके लिए



 
मेष- यह माह नौकरी से लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। शत्रु पराजित होंगे। परिवार से विरोध रहेगा। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। किसी कार्य को करने में राजनीति का सहारा लेना पड़ेगा। 
 
दि. 4,12 शुभ है, 7अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


वृषभ-यह माह भूमि-भवन लाभ वाला रहेगा। नौकरी ठीक रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। स्त्री से आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
दि. 9,18 शुभ है, 5 अशुभ है। रामरक्षा-स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


मिथुन- यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। 
 
दि. 12,19 शुभ है, 8 अशुभ। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


कर्क- यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। स्त्री पक्ष से कष्ट रहेगा। परिवार से विरोध रहेगा। विपक्ष की हानि होगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। 
 
दि. 3,18 शुभ है, 11अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


सिंह- यह माह स्त्री से सहयोग वाला रहेगा। वाहन से दुर्घटना की आशंका है, ध्यान दें। कुटुम्ब से विरोध रहेगा। नौकरी में परेशानी आ सकती है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। दोस्तों से अच्छा सहयोग मिलेगा। 
 
दि. 7, 21 शुभ है, 9 अशुभ है। शिव-गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


कन्या- यह माह परेशानी वाला हो सकता है। आर्थिक परेशानी रहेगी। शत्रु प्रबल होंगे। परिवार से भय जैसी स्थिति रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी।
 
दि. 12,17 शुभ है, 5 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


तुला- यह माह भूमि-भवन लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक सुख रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
 
दि. 5,18 शुभ है,10 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


वृश्चिक- यह माह पारिवारिक खुशी वाला रहेगा। कृषि से लाभ मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्त्री से लाभ मिलेगा। यात्रा में हानि हो सकती है। 
 
दि. 6, 22 शुभ है,19 अशुभ है। रामरक्षा-स्तोत्र का पाठ करें।
 
 


 


धनु- यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। शत्रु पक्ष पराजित होंगे। पत्नी से धनलाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी। 
 
दि. 10,19 शुभ है, 12 अशुभ है। राम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


मकर- यह माह राज्य सम्मान वाला रहेगा। पारिवारिक उन्नति होगी। वाहन-भूमि प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में परेशानी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। 
 
दि. 4,16 शुभ है,16 अशुभ है। राम-रक्षास्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


कुंभ- यह माह सफलता वाला रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। नौकरी में सफलता। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभ देगी। 
 
दि.14, 28 शुभ है, 15 अशुभ है। शिव की आराधना करें। 
 
 


 


मीन- यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि ठीक रहेगी। राज्य पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। पत्नी को कष्ट रहेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि.11,18 शुभ है, 14 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।