शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Astrology In Hindi
Written By आचार्य डॉ. संजय

मार्च 2015 : जानिए आपकी राशि का मासिक भविष्यफल...

मार्च 2015 : जानिए आपकी राशि का मासिक भविष्यफल... - Monthly Astrology In Hindi
जानिए मार्च माह का राशि के अनुसार भविष्यफल

मेष



 
किसी विशेष कार्य के हो जाने से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। वाहन सुख तो मिलेगा किंतु अज्ञात चिंता हो सकती है। कारोबार के लिए प्रवास पर भी जाना पड़ सकता है। समाज में मान बढ़ेगा तथा विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी।
 
 

वृषभ



 
सफलताओं का समय रहेगा। हर ओर से खुशियों की प्राप्ति होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी। कारोबार में वृद्धि के आसार भी बनेंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी एवं संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
 
 


 


मिथुन
 
अपेक्षाकृत कठिन परिस्थितियों के बाद भी आप सभी में श्रेष्ठ रहेंगे। हर ओर से सफलता प्राप्त करेंगे। नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारिक यात्रा सफल होगी।
 
 


 


कर्क
 
उत्साह, साहस एवं धर्म की वृद्धि करने वाला समय होगा। कई अटके कार्यों के होने से आनंद एवं हर्ष रहेगा। नई संपत्ति के खरीदने की योजना बनेगी एवं कार्य का विस्तार होगा। माह का मध्य भी अनुकूल बना रहेगा। इसके बाद व्यय संबंधी परेशानी आ सकती है। यात्रा की योजनाओं में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा एवं किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
 
 


 


सिंह
 
इस माह में आप स्वयं के मत को श्रेष्ठता दिलाने का प्रयास करेंगे। मस्तिष्क एक ही दिशा में सोचता रहेगा। सूक्ष्म रूप से व्यवहार विजय दिलाने वाला होगा, लेकिन इसकी अति सभी को आपका द्रोही बना सकती है। धन की आवक उत्तम रहेगी। नौकरी स्थान पर अनपेक्षित के आने से व्यथित हो सकते हैं। व्यापार उत्तम रहेगा।
 
 


 


कन्या
 
यह माह सभी प्रकार से अच्छा फल देने वाला होने के साथ ही सम्मान भी दिलवाएगा। माह के पूर्वार्ध में व्यापारियों को विशेष सफलता मिलेगी। पुराने विवादों में विजय एवं अच्छे कार्यों से साख में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव भी लाभकारी होगा। योग्यता से बेहतर परिणामों को प्राप्त करेंगे। पक्ष में वातावरण निर्मित होगा।
 
 


 


तुला
 
अच्छे-बुरे में फर्क करें और स्वयं की रक्षा करें। अनावश्यक कार्यों में समय न लगाएं। विरोधियों द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। सही मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठों एवं अनुभवियों से सलाह लें, यह सर्वश्रेष्ठ होगा। माह के अंत में धन एवं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। सिद्धांतों पर जोर देने की बजाय प्रैक्टिकल होने से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।
 
 


 


वृश्चिक
 
महीने की शुरुआत में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे समय पक्ष का होता जाएगा। अंदाजे से कोई कार्य न करें। आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। भरोसेमंद व्यक्ति को ही जिम्मेदारी का काम सौंपें तो बेहतर रहेगा। महीने के अंत में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अति आत्मविश्वास से बचें।
 
 


 


धनु
 
इस महीने महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन जाएंगे। आय स्रोतों में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। माह के मध्य में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी एवं पूरी मेहनत के पश्चात भी कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। संतान पक्ष कमजोर रहेगा।
 
 


 


मकर
 
आर्थिक मामलों में मजबूती बढ़ती जाएगी एवं अन्य क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक एवं संतान के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी होगी। माह के मध्य में सफलतापूर्वक व्यापारिक यात्रा होने का योग हैं एवं नए प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। गुप्त विद्याओं के प्रति रुचि जाग्रत हो सकती है।
 
 


 


कुंभ
 
पूरे माह में आपके लिए अनुकूल स्थितियों का निर्माण होगा। राज्यपक्ष से सहायता एवं मित्रों का समर्थन मिलेगा। बाधाएं समाप्त होंगी तथा समाज में वर्चस्व बनेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी प्राप्त होगा। अधिकारियों का सहयोग रहेगा एवं निवेश लाभदायक रहने की संभावनाएं हैं।
 
 

 
मीन
 
आलस्य सफलताओं के मार्ग में बाधा बन सकता है। दूसरों के सुख-साधनों को देखकर उसका अनुकरण करने का प्रयास न करें अन्यथा हानि हो सकती है। निकट भविष्य में संचित धन की आवश्यकता पड़ेगी। माह के अंत में काम करते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार को छोड़कर किसी पर भी विश्वास नहीं करें।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।