गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. May 2015 Horoscope

मई 2015 : क्या लाया है यह माह आपके लिए...

मई 2015 : क्या लाया है यह माह आपके लिए... - May 2015 Horoscope
जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल 


 

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह विशेष सफलता वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार से कम तालमेल रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी, साथ में राज्य से सम्मान के योग हैं। 
 
दि. 8, 24 शुभ हैं, 12 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। घर से विरोध रहेगा। पत्नी को कष्ट रहेगा तथा मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन की इच्छा जाग्रत होगी। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 9 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। व्यापार हानि दे सकता है। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी अनजान से व्यापार न करें, धोखा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
 
दि. 11, 22 शुभ हैं, 9 अशुभ है। शिव-आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। घर में कलह की स्थिति हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। 
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 8 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शिक्षा में उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी से परेशानी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि लाभ देगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान शहर से व्यापार जुड़ने के योग हैं। 
 
दि. 3, 21 शुभ हैं, 7 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। विवाह के योग बनेंगे। राजनीति में परेशानी आ सकती है। किसी सामाजिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 10, 28 शुभ हैं, 19 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

 



तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में परेशानी आ सकती है। शारीरिक परेशानी रहेगी। किसी रिश्तेदारी से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य के योग हैं। 
 
दि. 7, 18 शुभ हैं, 3 अशुभ है। राम-स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह पत्नी से लाभ वाला रहेगा। जमीन-जायदाद के कार्य सफल होंगे। बहन को कष्ट हो सकता है। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि हानि देगी। व्यापार अच्छा रहेगा। 
 
दि. 4, 12 शुभ हैं, 7 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। भाई से सहयोग मिलेगी। किसी अनजान से दोस्ती होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक सुख रहेगा। 
 
दि. 5, 18 शुभ हैं, 16 अशुभ है। 'ॐ रां राहवे नम:' का जप लाभप्रद रहेगा। 
 
 

 


मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन के योग हैं। घर-परिवार में विरोध रहेगा। माता को कष्ट हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं। 
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गणेश स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 
 

 


कुम्भ- कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आकस्मिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। जमीन-जायदाद के विवाद होंगे। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। 
 
दि. 3, 15 शुभ हैं, 19 अशुभ है। हनुमान आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

 


मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हृदय सबंधी तकलीफ हो सकती है। 
 
दि. 8, 26 शुभ हैं, 12 अशुभ है। राम-रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।