शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. January 24 Horoscope

24 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

24 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - January 24  Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- उत्तेजना व वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता व तनाव बने रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी, निवेश व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। कुबु‍द्धि हावी रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- शुभ समाचार ‍मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। विरोध होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश लाभप्रद रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- शारीरिक कष्ट व चिंता रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- अप्रसन्नता रहेगी। आशंका-कुशंका रहेगी। डूबा हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भय, कष्ट व तनाव रहेंगे। नई योजना में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यपद्धति सुधरेगी। दुर्घटनादि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- पुराना रोग उभर सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। जल्दबाजी हानिकर रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कुंभ- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- पुराना रोग उभर सकता है। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे, ऐसे कार्य न करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।