गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. horoscopes for the week

साप्ताहिक राशिफल (30 अप्रैल से 7 मई 2017)

साप्ताहिक राशिफल (30 अप्रैल से 7 मई 2017) - horoscopes for the week
नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : अच्छे और संतुलित विचार आपको हर मोर्चे पर सकारात्मक बनाए रख सकते हैं जिसकी इस सप्ताह कमी महसूस हो सकती है। चाहे सेहत की बात हो या फिर करियर, कारोबार या आर्थिक स्थिति की, मिला-जुला असर ही दिखेगा। साथ ही पारिवारिक मोर्चे पर आपकी असहजता बढ़ी हुई रह सकती है। बुजुर्ग सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में मिठास के साथ-साथ कड़वाहट का भी अनुभव हो सकता है। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी और आप प्रॉपर्टी के सिलसिले में अपनी कोई कार्ययोजना बनाएंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : नींबू रंग
 
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : इस सप्ताह आपकी शारीरिक अस्वस्थता आपके कामकाज में बाधक बन सकती है, साथ ही आप डॉक्टरी जांच-पड़ताल के चक्कर में पड़ सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा परेशानी मौसमी बीमारियों से ही होगी। बावजूद इसके, आर्थिक स्थिति हो या फिर करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशा- सभी मोर्चों पर व्यापक सुधार होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति या घर-परिवार के संदर्भ में अप्रत्याशित शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रफुल्लित बना रहेगा। सप्ताहांत में जीवनसाथी संग हंसी-मजाक या रोमांस के आनंद में अच्छा-खासा समय व्यतीत होगा। छोटी मगर महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होगी।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : हरा
 
मिथुन (21 मई से 21 जून) : बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति या कहें खाली जेब रहने की वजह से आपको सुस्ती या कामकाज में असहजता का अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरी में आपसे कोई भूल या कामकाज में देरी होने की आशंका है जिससे वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी की वजह से तनाव झेलना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। अतिथियों के आवागमन से आप आंतरिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। रोमांस के लिए बहुत ही अच्छा समय है। जीवनसाथी या प्रिय संग लंबी डेट या डिनर पर जा सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : मैरुन
 
 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : ग्रहों की दशा और दिशा का आपकी राशि पर मिला-जुला असर पड़ेगा और आप कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता का अनुभव करेंगे। करियर, कारोबार, आमदनी या आर्थिक स्थिति में आशा के अनुरूप सुधार की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आपको धनलाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद हो सकता है, हालांकि दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति बनी रहेगी और आप जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता का भरपूर आनंद उठाएंगे। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : पीला
 
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : इस राशि वाले ज्यादातर लोगों को अपने भाग्योदय पर नाज रहेगा, जबकि कुछ इसी भरोसे अपने करीबियों या दोस्तों संग खुशियों की भागीदारी में शामिल होंगे। आमदनी का प्रवाह बना रहेगा और करियर में भी तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार संग खुशियां मनाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि इन सबके बीच आपको जीवनसाथी संग प्रेमालाप का समय नहीं मिल पाएगा, उल्टे किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। प्रॉपर्टी में नुकसान होने या मकान खरीदने संबंधी बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। पुश्तैनी संपत्ति हासिल करने के सिलसिले में की गई यात्रा निरर्थक हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
 
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस राशि वालों को कुछ अच्छा, तो कुछ असहज स्थिति का भी अनुभव हो सकता है। इस सप्ताह कारोबार या करियर में भले ही कोई बदलाव नहीं दिखे, लेकिन आमदनी में रुकावट आ सकती है। यह कहें कि पैसा आने की गति धीमी रहेगी या आप अपने खर्च को कम करने में असफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों संग अच्छा-खासा समय गुजरेगा, लेकिन जीवनसाथी की नाराजगी या उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। विपरीत लिंग के किसी सदस्य को लेकर वाद-विवाद उभर सकता है। यह भी संभव है कि रोमांस के लिए समय ही नहीं मिले। धन-संपदा के लिए पहल करने का अनुकूल समय है।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : नींबू रंग
 
तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। थोड़े से प्रयास से ही आपको सफलता मिल सकती है, खासकर करियर या व्यक्तिगत कारोबार में भाग्य का साथ मिल सकता है। हालांकि आमदनी या आर्थिक स्थिति में कोई नयापन नहीं आने वाला है। वैसे जीवन-यापन में सुधार के साथ-साथ पारिवारिक खुशियां बढ़ सकती हैं। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ने और आप दूरस्थ लोगों से भी संवाद कायम करने में सफल रहेंगे। इसके अप्रत्यक्ष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद पैदा होने की आशंका है, जबकि जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। यात्रा संपन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
 
 

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : यह सप्ताह आपके लिए कितना लाभकारी साबित होगा, यह आपके कार्यक्षेत्र में सक्रियता और लोगों से संपर्क अभियान पर निर्भर करता है। करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। आमदनी भी बढ़ने वाली है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में अनावश्यक बातों को नजरअंदाज करना होगा और आधुनिक संचार के साधनों से जुड़कर कारोबारी लाभ उठाना होगा। दांपत्य जीवन में सरसता लाने और सुखद रोमांस के लिए प्रयास करना होगा या स्वभाव में बदलाव लाना होगा। यात्रा बहुत ही रोमांचकारी होगी। प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त समय है। 
 
भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : पीच
 
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : इस सप्ताह आप चाहे जिस तरह के कार्य में लगे रहें या नई कार्ययोजना के अंतर्गत अपनी सक्रियता को बढ़ाने की कोशिश करें, उनके लिए स्वास्थ्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर या कारोबार में आप कुछ सुधार के फायदे का अनुभव कर सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा, लेकिन आपका व्यक्तिगत जीवन में अनैतिक बातें या संदेह को लेकर मानसिक तनाव बन सकता है। जीवनसाथी संग रोमांस फीका रहेगा। यात्रा के लिए तैयारी करनी होगी। छोटी लेकिन रोमांचक यात्रा संपन्न हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
 
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : शारीरिक अस्वस्थता कार्यक्षमता में कमी लाने के साथ-साथ मानसिक असहजता और बेवजह के तनाव की स्थिति को भी जन्म देती है। इस सप्ताह आपको इसी दौर से गुजरते हुए करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे के अतिरिक्त घर-परिवार के मोर्चे को भी संभालना पड़ सकता है। हालांकि प्रोफेशन के संबंध में कोई अप्रत्याशित खुश कर देने वाली सूचना मिल सकती है और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उससे आपके किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। जमीन-जायदाद के लिए मित्रों की मदद मिल सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : सफेद
 
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : अगर जेब खाली हो तो छोटी-मोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बैंक-बैलेंस में कमी आ जाए तो बड़ी-बड़ी समस्याएं सामने आ जाती हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति आपको इस सप्ताह आर्थिक मामले में आ सकती है। उतार-चढ़ाव लिए हुए सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ आपको अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनाए रखनी होगी। वैसे पारिवारिक सहयोग मिलेगा और परिवार संग निकट भविष्य में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। रोमांस के लिए अनुकूल अवसर मिलेगा और जीवनसाथी संग संबंध में मिठास घुली रहेगी। धन-संपत्ति की सुरक्षा की चिंता सताएगी।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : लाल
 
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : कुछ अच्छे और रोमांचित कर देने वाले मौके अचानक मिल जाते हैं, जैसा कि आपको इस सप्ताह प्रोफेशन, प्रॉपर्टी या प्रेम-संबंध के मामले में मिलने की संभावना है। आमदनी में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। सप्ताह के मध्य तक उम्मीद से कहीं ज्यादा धनागमन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय बने रहेंगे। क्षमता के अनुरूप रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। प्रेमियों या नवविवाहित जोड़े के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल है। इस दौरान उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। जीवनसाथी संग रोमांचक यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। प्रॉपर्टी के लिए पहल की जा सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : लाल

 
ये भी पढ़ें
मां बगलामुखी का पूजन, दुश्मन का करें दमन