गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope for This Month

फरवरी 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

फरवरी 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए - Horoscope for This Month
मासिक राशि-भविष्य : फरवरी 2016 


 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी ठीक-ठीक रहेगी। कृषि भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। माता को सुख प्राप्त होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। 
 
दि. 4, 18 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख मिलेगा। राजनीति में परेशानी आएगी। 
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार में परेशानी आ सकती है। स्त्री को कष्ट रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य होंगे।
 
दि. 10, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। 
श्रीराम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार कम रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की उन्नति होगी। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। पत्नी पक्ष से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि. 9, 21 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान कष्ट रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। अचानक विवाह होगा। 
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। कानून संबंधित कार्य में विजय प्राप्त होगी। स्वयं का स्वास्थ्य खराब रहेगा। माता से सुख प्राप्त होगा। 
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में ऊंचाई मिलेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती न करें। 
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 

 


धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है अत: यात्रा कम ही करें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। 
 
दि. 15, 20 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
सांईं आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानूनी विजय वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। यात्रा से शांति मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक परेशानी से मुक्ति संभव है। 
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्तम है। व्यापार में सफलता मिलेगी। कृषि श्रेष्ठ रहेगी। भाई पक्ष से फायदा हो सकता हैं। रोमांस बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। 
 
दि. 5, 21 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 

 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। पत्नी के पक्ष से विरोध हो सकता है। घर में अशांति का माहौल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के प्रकरण सुलझेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 
 
दि. 2, 20 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
कुलदेवी की आराधना लाभप्रद रहेगी।