शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 16 August

बुधवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

बुधवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... - Horoscope 16 August
* बुधवार, 16 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूले-बिसरे मित्रों से मिलन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्य न होने से अप्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। दूसरों पर भरोसा न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उन्नति होगी। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार फायदे का रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। विवाद से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। झंझटों से दूर रहें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
ये भी पढ़ें
भक्तों के आकर्षण का केंद्र है राजस्थान का वीर गोगाजी मंदिर...