शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 12 April

12 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

12 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - Horoscope 12 April
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 
मेष- राजभय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- लेन-देन में सावधानी रखें। रोग व चोट से बचें। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। रुके कार्य बनेंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उत्साह बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रोग व चोट से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लाभ के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- भय व पीड़ा का माहौल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रोग व विवाद आदि से हानि संभव है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

 
 
ये भी पढ़ें
बृहस्पतिवार के व्रत से होगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, ऐसे करें पूजन...