शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Hindi Astrology Weekly

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए - Hindi Astrology Weekly
* साप्ताहिक राशिफल (2 से 9 जुलाई 2017) 
 
मेष
 
जिस चीज के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसे हासिल करने का सुनहरा मौका है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आप खुद को पूर्ण सक्षम महसूस कर सकते हैं, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर सब कुछ अच्छा चल रहा है जिसकी वजह से आप संतुष्ट रहेंगे। दूर गंतव्य के लिए यात्रा थका देने वाली साबित हो सकती है। व्यायाम में अनियमितता का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा हरा
 

वृषभ
 
करियर के मोर्चे पर आसान विकल्प ढूंढना इस समय सही नहीं होगा। आप सब कुछ अच्छा करने का संकल्प ले सकते हैं, यह संतोष और संपन्नता का बड़ा स्रोत साबित होगा। कार्यस्थल पर आपकी सहयोगी प्रवृत्ति की अत्यधिक सराहना की जा सकती है। वित्तीय मामले में साझेदारी से किए गए काम से भविष्य में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोग अपने प्यार के साथ बहुमूल्य समय व्यतीत कर सकते हैं। स्वप्रेरणा पूर्ण तंदुरुस्ती की कुंजी साबित हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
 
 

मिथुन
 
कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर आपको पूर्ण समर्पण दिखाने की जरूरत है अन्यथा कोई आपको किनारे धकेल सकता है। स्वयं आयोजित किसी पार्टी में अच्छे मेजबान की भूमिका निभा सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आप जिन्हें पसंद करते हैं उन लोगों से जुड़ सकते हैं। कोई आपकी जिंदगी में आ सकता है, जो आपके अंदर छुपे प्यार की भावना को जगा देगा। कार्यस्थल पर किसी समस्या को सुलझाने में प्रत्याशित समय से ज्यादा देर लग सकता है। बढ़ता खर्च आर्थिक मोर्चे पर संरक्षण के लिए आपको प्रेरित कर सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
 
 

कर्क
 
आप किसी के लिए जीतने वाला घोड़ा साबित हो सकते हैं, लेकिन सावधान रहें आपको दौड़ाया जा सकता है। प्यार के साथ वक्त गुजार सकते हैं। जो किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार संभव है। पैसा निवेश करने में जल्दबाजी न करें, भले ही इसकी सलाह आपको किसी करीबी द्वारा दी गई हो। किसी पसंदीदा साथी के न होने की वजह से आप किसी समारोह में जाने से हिचकिचा सकते हैं। काम को लेकर सावधान रहें, आपकी गलती पकड़ी जा सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मेजेंटा
 
 

सिंह
 
कोई आपको आरामदायक महसूस कराने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर जिसे लेकर आपके मन में प्यार है उसकी तरफ से ठंडी प्रतिक्रिया आ सकती है, लेकिन निराशा से बच सकते हैं। आप किसी अनजाने लोगों के साथ यात्रा पर जाने के लिए मजबूर हैं और संभव है कि इस यात्रा का आप मजा भी न ले पाएं। वैचारिक मतभेद के कारण पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद आपका मूड बिगाड़ सकता है। कार्यस्थल पर संशोधित समयसीमा आपको जबरदस्त दबाव में डाल सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
 
 

कन्या
 
कार्यस्थल पर आप किसी बड़े चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं जिसके लिए आपकी सराहना होगी। किसी अप्रत्याशित लाभ के कारण आपके जीवन में आर्थिक हरियाली आने की संभावना है। आप अपने साथी के समक्ष अपनी भावनाएं जाहिर करने में सक्षम हो सकते हैं जिसकी वजह से आपकी नजदीकी बढ़ेगी। सामाजिक मोर्चे पर आपको किसी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आप किसी बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच
 
 

तुला
 
रोमांटिक मोर्चे पर अपने साथी को मनाने के लिए आपको कुछ अलग करने की जरूरत हो सकती है। आमदनी बढ़ाने के लिए कार्यस्थल पर अतिरिक्त प्रयास कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए आप नए अवसर तलाश सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे थे संभव है कि अब वे स्वास्थ्य के सबसे बेहतरीन दौर का आनंद उठाएं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके प्रयास की सराहना की जा सकती है। कामगारों के अच्छे प्रबंधन से आप अपनी परियोजना को सही समय पर पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी 
 
 

वृश्चिक
 
परिस्थिति को सुधारने के लिए जरूरी नहीं है कि हथियार ही उठाया जाए, चालबाजी से भी समस्या का निदान हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोगों के रिझाने के लिए आप सबकुछ कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आप उच्चस्तर पर जा सकते हैं। किसी अनजाने स्रोत से आपको धनलाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक उन्नति संभव है। वैवाहिक मामले में खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपके मशहूर होने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लैवेंडर
 
 

धनु
 
'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाली परिस्थिति रहेगी इसलिए पूरी ताकत से आगे बढ़ सकते हैं। आपको पेशेवर मोर्चे पर कई कामों में अपने हुनर दिखाने की जरूरत हो सकती है। कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने के लिए संभव है कि आप कई चीजों में कटौती करें। स्वास्थ्य के मामले में एक सही दिनचर्या का पालन करने की वजह से आप तंदुरुस्त और ऊर्जावान बने रहेंगे। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपके उपकार का कर्ज चुका सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
 
 

मकर
 
जो लोग किसी खास मामले की वार्ता कर रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप उम्मीद से बेहतर परिणाम दिखा सकते हैं जिसका फायदा आपको मिलने की संभावना है। बुद्धिमतापूर्ण खर्च और लालच के मोह से निकलकर आप अपनी वित्तीय स्थिति को बरकरार रख सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद आप आकर्षक कद-काठी पाने में सफल रहेंगे। सामाजिक मोर्चे पर ध्यान और समर्पण के कारण आपकी प्रशंसा संभव है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम
 
 

कुंभ
 
ऊंचाई को छू चुके शख्स जिसने किसी मुश्किल काम को कर दिखाया है, आप उसके नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर सकते हैं। जिस पर आप आंख मूंदकर विश्वास करते थे, वो आपको मंझधार में छोड़कर जा सकता है। अतीत की यादों में खोकर आप भावनात्मक हो सकते हैं और बीते दिनों को फिर से ताजा कर सकते हैं। स्वास्थ्य चिंता की अवहेलना करना आपको परेशान कर सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे
 
 

मीन
 
करियर के मोर्चे पर जिस काम के लिए आपको लोगों की सही प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे अलग करने में कोई बुराई नहीं है। आपको किसी विरासत से संपत्ति और धनलाभ मिलने की संभावना है। तंदुरुस्ती को लेकर अपनी जिजीविषा की आग को जलाए रखने के लिए आप दृढ़ निश्चय कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगने की संभावना है। आप अपने करीबी संबंधियों या प्रिय साथियों के साथ मस्तीपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए खास मौका हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मरुन