बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope 30th November

30 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

30 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय... - Daily Horoscope 30th November
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षित कार्य रुकेंगे। फालतू खर्च होगा। अर्थव्यवस्‍था बिगड़ेगी। चिंता व तनाव बने रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति की योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। चोट व रोग से बचें। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन का योग है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। क्लेश होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि हो सकती है। धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिल सकता है। उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें। बुरी सूचना से तनाव रहेगा। दौड़धूप रहेगी। विवाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम प्रयास से लाभ होगा। पूछ-परख रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। धनलाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें।
ये भी पढ़ें
मंगल दोष दूर करना है तो यह 7 सरल उपाय अपनाएं...