शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope

मंगलवार, 3 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

मंगलवार, 3 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - Daily Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष- फालतू खर्च बढ़ेंगे। कुसंगति से हानि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।

वृषभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।

मिथुन- नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।

कर्क- धर्म में आस्था रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।

सिंह- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।

कन्या- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रसन्नता बढ़ाने वाले समाचार प्राप्त हो सकते हैं। प्रशासकीय सहयोग प्राप्त होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र निर्धन व्यक्ति को दान करें।

तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्थान में दें।

वृश्चिक- भय व तनाव का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।

धनु- अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।

मकर- प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश व यात्रा सफल रहेगी। विरोध होगा। अस्वस्थता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।

कुंभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रसन्न रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।

मीन- यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल धर्मस्थल में रखें।
ये भी पढ़ें
क्या करें, जब कुंडली में हो मंगल दोष ...