बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope

1 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

1 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - Daily Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 

 

मेष- जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।

 

वृषभ- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। सुख के साधन मिलेंगे, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को गर्म वस्त्र दान करें।

 

मिथुन- चिंता-अस्वस्थता रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।

 

कर्क- माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।

 

सिंह- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अचानक हानि हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बालकों की सहायता करें।

 

कन्या- कष्ट व भय का माहौल रहेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।

 

तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को चारा डालें।

 

वृश्चिक- अस्वस्थता रहेगी। तनाव हावी होगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद से बचें। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।

 

धनु- पुराना ऋण चुकता हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा सफल रहेगी। अचानक विपत्ति आ सकती है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।

 

मकर- नेत्र पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- बालकों में मिष्ठान्न वितरण करें।

 

कुंभ- तीर्थाटन संभव है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी न करें। खान-पान का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

 

मीन- कुसंग हानिकर होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।