बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope

15 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

15 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - Daily Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।


 
वृषभ-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कर्क- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ फल देगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- पुराना रोग उभर सकता है। मनोमालिन्य रहेगा। विवाद न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
तुला- धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- अचानक लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मकर- खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता व तनाव रहेंगे। प्रयास बेकार सिद्ध होंगे। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी, प्रयास करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यों की रुकावट दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- उत्तेजना भारी सिद्ध होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्य में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।